Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • संवेदनशीलता के साथ करें समस्याओं का निपटारा : बिक्रम सिंह
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

संवेदनशीलता के साथ करें समस्याओं का निपटारा : बिक्रम सिंह

RNS INDIA NEWS 12/09/2021
rns featured image new

जनमंच में 74 शिकायतें तथा 71 मांगे प्रस्तुत

आरएनएस ब्यूरो सोलन। उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोज़गार मंत्री बिक्रम सिंह ने अधिकारियों का आह्वान किया कि जनता की समस्याओं को समझकर इनका त्वरित निपटारा सुनिश्चित बनाएं ताकि लोगों को उनके घरद्वार समीप ही न्याय मिल सके। बिक्रम सिंह आज सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के बनलगी में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता कर रहे थे।
आज का जनमंच प्रदेश का 23वां, सोलन जिला का 20वां तथा दून विधानसभा क्षेत्र का चैथा जनमंच था।
बिक्रम सिंह ने कहा कि यदि अधिकारी अपने क्षेत्र में गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं समझकर उनका समाधान करें तो हर दिवस जनमंच बन सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की कार्य कुशलता तथा संवेदनशीलता ही आमजन को समस्याओं से मुक्ति दिला सकती है।
उद्योग मंत्री ने कहा कि जनमंच का उद्देश्य आमजन के घरद्वार के समीप पहुंचकर उनकी बात सुनकर समस्याओं का निराकरण करना है। प्रदेश सरकार इस उद्देश्य में सफल भी रही है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में अब तक आयोजित 19 जनमंच में कुल 5318 शिकायतें एवं मांगे प्राप्त हुईं। इनमें से 1562 शिकायतों में से 1561 का निपटारा कर दिया गया है। प्राप्त 3756 मांगों में से 3033 का निपटारा कर दिया गया है। 
बिक्रम सिंह ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत 90 दिन तक कार्य करने वाले कामगार हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के साथ अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे पंजीकृत कामगारों को अनेक लाभ प्राप्त किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्यरत है। इसके लिए आवश्यक है कि लोगों तक योजनाओं की सही जानकारी पहुंचे। उन्होंने निर्देश दिए कि आज के जनमंच के लिए नामित 11 ग्राम पंचायतों में इस सम्बन्ध में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं ताकि 90 दिन तक मनरेगा के तहत काम करने वाले कामगार अपना पंजीकरण कामगार कल्याण बोर्ड के साथ करवा सकें।
आज आयोजित जनमंच के लिए 74 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 27 का निपटारा पूर्व जनमंच कार्यक्रमों में सुनिश्चित बनाया गया। शेष में अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया। कुल 71 मांगें प्राप्त हुईं।  
बनलगी में आयोजित जनमंच में 02 हिमाचली प्रमाण, 11 आय प्रमाण पत्र बनाए गए तथा 21 व्यक्तियों को परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध करवाई गई। 13 अन्य प्रमाण पत्र जारी किए गए। 14 लोगों का आधार के लिए नामांकन किया गया। 02 हल्फनामें भी बनाए गए। 21 इन्तकाल किए गए। हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत 05 पात्र परिवारों की कागज़ी कार्यवाही पूरी की गई। 
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में 184 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 30 व्यक्तियों के नेत्र जांचे गए। 40 व्यक्तियों के एक्सरे किए गए। 31 व्यक्तियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई। आयुष्मान भारत योजना के तहत 15 व्यक्तियों का नामांकन किया गया। जनमंच में आज पहली बार कोविड-19 परीक्षण एवं बचाव टीकाकरण भी किया गया गया। 05 व्यक्तियों को कोविड-19 से बचाव के लिए पहली खुराक तथा 17 व्यक्तियों को दूसरी खुराक दी गई। कोरोना संक्रमण जांच के तहत 05 व्यक्तियों का रैट परीक्षण किया गया। आयुष विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 87 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया।
पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में दूध के 100 नमूने एकत्र किए गए। मल के 80 नमूने एकत्र किए गए। शिविर में 107 पशुओं की जांच की गई।
आज के जनमंच में 1500 से अधिक व्यक्ति उपस्थित रहे। 
दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, बीडीसी धर्मपुर की अध्यक्ष जमना ठाकुर, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य गोपाल ठाकुर, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी, पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य स्तरीय जागरूकता शिविर 14 सितम्बर को नौणी में
Next: अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर समस्याएं सुलझाने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू
  • सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं
  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.