Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • संस्कृति विभाग की मेला सूची में हुआ देवाल का मेला भी शामिल
  • चमोली

संस्कृति विभाग की मेला सूची में हुआ देवाल का मेला भी शामिल

RNS INDIA NEWS 18/01/2026
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  पूर्व विधायक स्व. शेर सिंह दानू की स्मृति में होने वाला सांस्कृतिक, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेला अब संस्कृति विभाग की विभागीय मेला सूची में शामिल कर दिया गया है। सूची में शामिल होने से अब मेले को संस्कृति विभाग से मेला आयोजन में मदद मिल सकेगी। उत्तर प्रदेश की विधानसभा में वर्ष 1969 में विधायक चुने गए देवाल विकासखंड के पिनाऊं गांव के स्व. शेरसिंह दानू की स्मृति में लोहाजंग में पांच दिवसीय मेले का आयोजन होता है। मेला समिति ने स्व. दानू के नाम से लोहाजंग में स्मारक बनाया है। क्षेत्र के लोग अपने संसाधन से हर साल इस मेले का आयोजन करते हैं। मेला समिति लगातार इस मेले को राजकीय सहायता देने व मेले को प्रदेश के प्रमुख मेले में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। बीते दो जनवरी को संस्कृति विभाग के उपनिदेशक आशीष कुमार ने जिलाधिकारी को इस संबंध में पत्र भेजा। पत्र में बताया कि स्व. शेर सिंह दानू सांस्कृतिक, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले को संस्कृति विभाग के विभागीय मेला सूची में शामिल किया गया है। विभागीय मेला सूची में शामिल होने पर मेला समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा ने खुशी जताई। कहा कि भविष्य में इस मेले को और भव्य रूप से मनाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांडीखाल के पास हादसा, कार खाई में गिरी, यूपी के चालक की मौके पर मौत
Next: महेंद्र भट्ट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.