Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • संस्कृत ग्रामों में रामायण, गीता और वेदमंत्रों का उच्चारण सीखेंगे ग्रामीण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

संस्कृत ग्रामों में रामायण, गीता और वेदमंत्रों का उच्चारण सीखेंगे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 14/06/2025
rns featured image new

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी करेंगे इसी माह संस्कृत ग्रामों का शुभारंभ

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड के संस्कृत ग्रामों में ग्रामीणों को रामायण की चौपाई, गीता के श्लोक और वेदमंत्रों का उच्चारण संस्कृत में भी सिखाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी इसी माह संस्कृत ग्रामों का शुभारंभ करेंगे। उत्तराखंड में संस्कृत प्रदेश की द्वितीय राजभाषा है। राज्य सरकार ने शुरूआती चरण में 13 जिलों के 13 गांवों को संस्कृत ग्राम घोषित किया है। इन गांवों के ग्रामीणों को रोजमर्रा के आम बोलचाल के शब्दों को संस्कृत भाषा में सिखाया जाएगा। राज्य सरकार ने संस्कृत भाषा सिखाने के लिए प्रशिक्षकों की तैनाती कर दी है। इन प्रशिक्षकों का संस्कृति अकादमी हरिद्वार में प्रशिक्षण के बाद दिल्ली स्थित संस्कृत भारती संस्थान में 15 दिवसीय प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हो चुका है। संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक गैरोला ने बताया कि सभी संस्कृत गांवों का नाम, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र के साथ ही जो भी सरकारी और अर्द्ध सरकारी प्रतिष्ठान होंगे, उनका नाम भी पट्टिका में संस्कृत में अंकित किया जाएगा। सभी गांवों में प्रशिक्षकों की तैनाती कर दी गई है, जो गांव के प्रत्येक ग्रामीण को आमबोल के शब्दों के साथ ही रामायण की चौपाई, गीता के श्लोक और वेदमंत्रों का उच्चारण संस्कृत में सिखाएंगे।
राज्य सरकार ने द्वितीय राजभाषा संस्कृत के प्रचार-प्रसार का निर्णय लिया है। हमारे दैनिक व्यवहार में संस्कृत का समावेश होना जरूरी है। इसी के तहत ग्रामीणों को संस्कृत भाषा के प्रति जागरूक किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी इसी माह संस्कृत गांवों का एक साथ शुभारंभ करेंगे। दीपक कुमार गैराला सचिव, संस्कृत शिक्षा

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईटीबीपी के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने किया रवाना
Next: आत्मदाह का प्रयास करने वाले रिटायर बीएसएफ कर्मी की मौत

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.51.06 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.