Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से 250 बकरियों की मौत
  • पौड़ी

संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से 250 बकरियों की मौत

RNS INDIA NEWS 11/12/2021
rns featured image new

पौड़ी। थलीसैंण ब्लाक में विभिन्न गांवों के पशुपालकों को प्रदेश के उच्च शिक्षामंत्री के हाथों मिली 250 बकरियों के संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। इससे पशुपालकों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। वहीं, सरकारी योजना के तहत बकरियों का आवंटन करने वाली संस्था एनसीडीसी और पशुपालन विभाग बीमारी के नियंत्रण का दावा कर रही है। थलीसैंण ब्लाक के मुसेटी, कपरोली, कफल्ड, हस्यूंड़ी आदि गांवों में कई दिनों से पशुपालक परेशान हैं। पशुपालकों का कहना है कि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री के हाथों आजीविका विकास के लिए बकरियां मिली थी। लेकिन यह योजना अब धीरे-धीरे पशुपालकों को बेरोजगार करने लगी है। मुसेटी गांव के पशुपालक दिनेश कुमार और रमेश भंडारी ने बताया कि सरकार ने एनसीडीसी (राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम) के तहत क्षेत्र के पशुपालकों को 11 बकरियां आजीविका विकास के लिए प्रदान किया। प्रदेश के सहकारिता मंत्री ने स्वयं ग्रामीणों को यह बकरियों आवंटित की। लेकिन यह योजना पशुपालकों की आजीविका के लिए अब खतरा बन गया है। योजना के तहत बाहरी प्रदेशों से बकरियां लाकर ग्रामीण पशुपालकों को दी जा रही है, इन संक्रमित बकरियों से पशुपालकों की सभी बकरियां मर रही हैं। कहा कि एनसीडीसी के साथ ही पशुपालन विभाग से बकरियों में फैल रहे संक्रमण को लेकर जानकारी दी गई, लेकिन ग्रामीण पशुपालकों को कोई लाभ नहीं हुआ। बताया कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पशुपालकों की 250 बकरियां मर चुकी हैं। इधर, एनसीडीसी के फील्ड वेक्टेरियन डा.जगत ने बताया कि शिकायत मिलने पर लगातार क्षेत्र में बीमार बकरियों का उपचार किया जा रहा है। इनमें अधिकत्तर बकरियों के बच्चे हैं, जिन्हें सर्दी-जुकाम की शिकायत हो रही है। संक्रामक रोग को लेकर कोई पुष्टि नहीं है। वहीं, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पौड़ी डा.एसके बर्त्वाल ने बताया कि थलीसैंण क्षेत्र में पशुपालकों की बकरियों में पीपीआर नामक संक्रामक बीमारी के पाए जाने का मामला सामने आया है। क्षेत्र में पशुपालकों को हानि हुई है। बीमारी के नियंत्रण को लेकर विभाग लगातार कार्य कर रहा है। क्षेत्र का जल्द निरीक्षण भी किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारात से पहले दुल्हन के घर पहुंची प्रेमिका
Next: अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, चोरी की आठ बाइकों के साथ 5 गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.