Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सफाईकमिर्यों ने की एरियर भुगतान की मांग
  • ऊधम सिंह नगर

सफाईकमिर्यों ने की एरियर भुगतान की मांग

RNS INDIA NEWS 04/08/2020
07-

काशीपुर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव ने नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त को मांग पत्र सौंपा। इसमें कहा कि कोर्ट के फैसले के बावजूद निगम प्रशासन 47 कर्मियों का एरियर भुगतान नहीं कर रहा है। कर्मचारी संघ ने शीघ्र भुगतान करने की मांग की। बता दें कि नगर निगम प्रशासन को मोहल्ला स्वच्छता समिति कर्मियों को प्रत्येक माह 500 रुपये के हिसाब से एरियर का भुगतान किया जाना था, लेकिन निगम ने वर्ष 2014 से कर्मचारियों को एरियर का भुगतान नहीं किया। तब देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय बन्नू ने हाईकोर्ट नैनीताल में रिट दायर की थी। न्यायालय ने संघ की मांग को संज्ञान में लेते हुए 18 नवंबर 2019 को कर्मचारियों के हित में फैसला देते हुए निगम प्रशासन को छह माह में एरियर का भुगतान करने का आदेश दिया था। मंगलवार को संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बन्नू ने बताया कि कोर्ट के आदेश को छह माह से अधिक का समय हो चुका है। आरोप लगाया कि निगम प्रशासन 47 कर्मियों के एरियर का भुगतान करने में आनाकानी कर रहा है। इससे कर्मियों में रोष व्याप्त है। बताया निगम प्रशासन जनवरी 2020 से मोहल्ला स्वच्छता समिति कर्मियों को एरियर का भुगतान कर रहा है, जबकि शेष एरियर भुगतान नहीं दे रहा है। इस मौके पर प्रदेश सचिव जितेंद्र देवांतक, शाखा अध्यक्ष सुमित कुमार सौदा, शाखा सचिव वीरेंद्र कुमार, मोहल्ला स्वच्छता समिति अध्यक्ष अमित टांक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी से झगड़े पर मायके पक्ष ने दामाद को पीटा
Next: गुलदार ने आठ वर्षीय बालिका को मारा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तहसील दिवस में ग्राम प्रधानों ने उठाई पेयजल की समस्या

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत पांच पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.