Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • संघ का स्वयंसेवक किसी जाति, धर्म या भाषा के भेदभाव में विश्वास नहीं करता: सुनील
  • अल्मोड़ा

संघ का स्वयंसेवक किसी जाति, धर्म या भाषा के भेदभाव में विश्वास नहीं करता: सुनील

RNS INDIA NEWS 11/10/2025
WhatsApp Image 2025-10-11 at 17.49.21_11zon

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अल्मोड़ा द्वारा शनिवार को विजयादशमी उत्सव का आयोजन डाइट ग्राउंड में किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रांत के प्रांत शारीरिक प्रमुख सुनील मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने संघ की स्थापना, उद्देश्य और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का एकत्रीकरण डाइट ग्राउंड में हुआ, जिसके बाद पथ संचलन निकाला गया। संचलन डाइट फील्ड से शुरू होकर गणेश मंदिर मार्ग होते हुए शिवाजी नगर तक पहुंचा। रास्ते में नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया, जिससे वातावरण में देशभक्ति और उत्साह की झलक दिखाई दी। मुख्य वक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन की थी। इसका उद्देश्य भारत को संगठित, सशक्त और आत्मगौरव से परिपूर्ण राष्ट्र के रूप में प्रतिष्ठित करना था। उन्होंने बताया कि संघ का कार्य किसी एक वर्ग या क्षेत्र तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे समाज के उत्थान के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि संघ का स्वयंसेवक किसी जाति, धर्म या भाषा के भेदभाव में विश्वास नहीं करता। वह ‘मैं’ नहीं, बल्कि ‘हम’ की भावना से कार्य करता है। स्वयंसेवक की पहचान उसके व्यवहार, सेवा और विनम्रता से होती है, न कि किसी परिचय पत्र से। विजयादशमी के महत्व पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि संघ अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर ‘पंच परिवर्तन’ के माध्यम से व्यक्ति, परिवार, समाज, संगठन और राष्ट्र में सकारात्मक बदलाव का संकल्प ले रहा है। प्रत्येक स्वयंसेवक को इस दिन समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में 108 स्वयंसेवक और नागरिक शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संगीत, संवाद और रचनात्मकता से सजा अल्मोड़ा साहित्य महोत्सव का दूसरा दिन
Next: पीएम मोदी ने की धन-धान्य कृषि योजना की शुरुआत, किसानों ने देखा सीधा प्रसारण

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

राज्य रेडक्रॉस कार्यालय सील होने पर अल्मोड़ा रेडक्रॉस ने भेजा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजकीय पुस्तकालय का किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

डा. शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयंती पर उलोवा ने की विचार गोष्ठी

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.