Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • संगीत, संवाद और रचनात्मकता से सजा अल्मोड़ा साहित्य महोत्सव का दूसरा दिन
  • अल्मोड़ा

संगीत, संवाद और रचनात्मकता से सजा अल्मोड़ा साहित्य महोत्सव का दूसरा दिन

RNS INDIA NEWS 11/10/2025
WhatsApp Image 2025-10-11 at 17.45.06_11zon

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा साहित्य महोत्सव 2025 के दूसरे दिन शनिवार को साहित्य, संगीत और संवाद का सुंदर संगम देखने को मिला। दिन की शुरुआत प्रसिद्ध सरोद वादक स्मित तिवारी की मधुर प्रस्तुति से हुई। उन्होंने राग जौनपुरी में अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद ‘सिनेमा और रंगमंच’ विषय पर आयोजित सत्र में ज़रहूर आलम, रूप दुर्गापाल और आशुतोष जोशी ने विचार साझा किए। सत्र का संचालन हेमंत बिष्ट ने किया। रूप दुर्गापाल ने फिल्म और मनोरंजन जगत में अपने अनुभवों के साथ-साथ अपने आध्यात्मिक सफर पर भी चर्चा की, जबकि ज़रहूर आलम ने नैनीताल स्थित अपने नाट्य समूह ‘युग मंच’ के साथ रंगमंचीय जीवन की भावनात्मक यात्रा साझा की। दिन का सबसे चर्चित सत्र रहा ‘मनोहर श्याम जोशी के अनेक संसार’, जो सुप्रसिद्ध लेखक मनोहर श्याम जोशी की स्मृति को समर्पित था। इसमें पुरुषोत्तम अग्रवाल, प्रभात रंजन और रंजन जोशी ने हिस्सा लिया, जबकि संचालन डॉ. दीपा गुप्ता ने किया। वक्ताओं ने जोशी के साहित्य, पत्रकारिता और टेलीविजन के योगदान पर विस्तार से चर्चा की। पुरुषोत्तम अग्रवाल ने उनके उपन्यास ‘कुरु कुरु स्वाहा’ और ‘कसप’ पर बात की, जबकि प्रभात रंजन ने जोशी की पत्रकारिता और दूरदर्शन पर उनके लोकप्रिय धारावाहिक ‘बुनियाद’ और ‘हम लोग’ का उल्लेख किया। रंजन जोशी ने उनके जीवन के संवेदनशील और स्नेहपूर्ण पक्षों को साझा किया। इसके बाद ‘प्रकृति, नारी और पर्यावरण’ विषय पर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें अदिति शर्मा, अनुराधा पांडे और डॉ. नैनवाल शामिल रहे तथा संचालन डॉ. वसुधा पंत ने किया। वक्ताओं ने कहा कि नारी और पर्यावरण के बीच सदियों पुराना संबंध रहा है, लेकिन अब समय है कि महिलाओं को सिर्फ ‘संरक्षक’ के रूप में नहीं बल्कि परिवर्तन की सक्रिय वाहक के रूप में देखा जाए। इसी बीच बच्चों के लिए आयोजित ‘मिनी लिट फेस्ट’ में रचनात्मक ऊर्जा झलकती रही। इस खंड का संचालन वंषिका वोहरा ने किया, जबकि वनीता और वंषिका ने बच्चों को कहानी लेखन, पात्र निर्माण और कथानक की तकनीक सिखाई। वहीं दूसरे दिन आयोजित फोटो गैलरी प्रदर्शनी और फोटो वार्ताएँ दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। पहले दिन पद्मश्री अनुप शाह की प्रेरणादायक वार्ता के बाद शनिवार को हिमालयी जीवन, संस्कृति और प्रकृति पर केंद्रित सत्रों का आयोजन किया गया। फोटो गैलरी प्रदर्शनी में अल्मोड़ा, नैनीताल, रानीखेत, मुक्तेश्वर सहित आसपास के फोटोग्राफरों के उत्कृष्ट चित्र प्रदर्शित किए गए। इसमें हिमालय की सांस्कृतिक, पारिस्थितिक और प्राकृतिक विविधता को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। दिन भर चले इन सत्रों में संवाद, विचार और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिला।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 11 अक्टूबर
Next: संघ का स्वयंसेवक किसी जाति, धर्म या भाषा के भेदभाव में विश्वास नहीं करता: सुनील

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.