Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पीएम मोदी ने की धन-धान्य कृषि योजना की शुरुआत, किसानों ने देखा सीधा प्रसारण
  • अल्मोड़ा

पीएम मोदी ने की धन-धान्य कृषि योजना की शुरुआत, किसानों ने देखा सीधा प्रसारण

RNS INDIA NEWS 11/10/2025
WhatsApp Image 2025-10-11 at 17.51.17_11zon

अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, पूसा से प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी 2100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस ऐतिहासिक अवसर का सीधा प्रसारण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में विशेष कार्यक्रम के रूप में किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन विशेष है, क्योंकि आज ही भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण और भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती है, जिनका जीवन किसानों और गरीबों की सेवा के लिए समर्पित रहा। संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री, सड़क परिवहन और राजमार्ग विभाग अजय टम्टा वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने कहा कि विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान किसानों की प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और यह योजना किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगी। कार्यक्रम में अल्मोड़ा नगर निगम के महापौर अजय वर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई योजनाएं जमीनी स्तर तक लाभ पहुंचाने वाली हैं और किसानों को इनका पूरा लाभ उठाना चाहिए। संस्थान के निदेशक लक्ष्मीकांत ने बताया कि यह योजना देश के 100 पिछड़े कृषि जिलों में उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से लागू की जा रही है। उत्तराखंड से अल्मोड़ा और चमोली जिले योजना में शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के तहत अरहर, उड़द और मसूर जैसी फसलों के उत्पादन पर विशेष बल दिया जाएगा। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को रबी फसलों की उन्नत तकनीक, रोग नियंत्रण, मृदा उर्वरता और जैविक खेती के विषयों पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसानों, वैज्ञानिकों और मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संघ का स्वयंसेवक किसी जाति, धर्म या भाषा के भेदभाव में विश्वास नहीं करता: सुनील
Next: प्रदेश की सभी सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त किया जाए: सीएम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.