Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • पौड़ी

गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू

RNS INDIA NEWS 04/02/2026
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। मेडिकल कॉलेज के प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज की स्थापना के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर निगम क्षेत्र श्रीनगर के अंतर्गत आने वाले गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज को खोला जाना प्रस्तावित है। इसके लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व में गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज और भरसार विश्वविद्यालय के अंतर्गत पशु चिकित्सा महाविद्यालय खोले जाने की योजना थी लेकिन यह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई। वर्ष 2012 से क्षेत्र के लोग यहां नर्सिंग कॉलेज खोले जाने की बाट जोह रहे हैं। अब यहां पर मेडिकल कॉलेज श्रीनगर का नर्सिंग खोले जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग एवं एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाना है। स्थानीय राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज व पशु चिकित्सा महाविद्यालय के लिए करीब 2200 नाली (नापखेत सहित सरकारी) जमीन चिह्नित की गई है। इसमें से भरसार कृषि विवि के नाम दर्ज भूमि को अब नर्सिंग कॉलेज के नाम हस्तांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है। करीब 110 नाली जमीन स्थानीय लोगों ने दान की है। उन्होंने बताया कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की ओर से इस मामले में विशेष पहल की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
Next: भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.