Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • सनगाड़ में नवमी मेले का रंगारंग आगाज
  • बागेश्वर

सनगाड़ में नवमी मेले का रंगारंग आगाज

RNS INDIA NEWS 23/10/2023
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। सनगाड़ गांव स्थित श्री 1008 नौलिंग मंदिर में क्षेत्र का सुप्रसिद्ध नवमी का मेला शुरू हो गया है। शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, जिपं सदस्य पूरन गड़िया ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि मेलों से अपनी संस्कृति का बोध होता है। सनगाड़ मेले का गौरवशाली अतीत रहा है। अच्छे समाज के निर्माण में बुराइयां बाधक होती हैं। इनसे प्राचीन परंपराओं को भी खतरा रहता है। उन्होंने नौलिंग देव मंदिर में पूजा ककर प्रदेश में सुख शांति, खुशहाली की कामना की। उन्होंने लोगों से मेले को शांतिपूर्वक संपन्न करने में मंदिर ट्रस्ट, पुलिस और प्रशासन को पूरा सहयोग देने की अपील की। मेलाध्यक्ष व मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र महर ने अतिथि समेत मेलार्थियों का स्वागत किया। मेलार्थियों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। मेला स्थल पर लगी दुकानों से मेलार्थियों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान मंचीय कलाकारों के अलावा लोक कलाकारों ने झोड़ा,चाचरी व छपेली का गायन किया। जिन लोगों की मनौती पूरी हुई उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। ढोल नगाड़ों के साथ लोग अपनी-अपनी पूजा लेकर यहां आए। महिलाओं तथा बच्चों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि योगेश हरड़िया, बहादुर खाती, धन सिंह बाफिला, कुंदन रौतेला, धन सिंह भौर्याल मौजूद रहे। मेले में राइंका सनगाड़ के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। हमार पहाड़ सेवा समिति ने भंडारे का आयोजन किया। संचालन बास्ती के ग्राम प्रधान केदार महर ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी भांजा बनकर कॉल कर ठगे साढ़े चार लाख रुपये
Next: लंका दहन कर हनुमान ने तोड़ा लंकानरेश का घमंड

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.