Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सेनेटरी पैड और डिस्पोज मशीन लगाई
  • पौड़ी

सेनेटरी पैड और डिस्पोज मशीन लगाई

RNS INDIA NEWS 04/07/2022
rns featured image new

पौड़ी। राजकीय नर्सिंग कालेज पौड़ी की छात्राओं व महिला स्टाफ को मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी पैड के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सिविल सर्विसेज ऑफिसर वाइफ एसोसिएशन की ओर से कालेज में एक सेनेटरी पैड व डिस्पोज मशीन लगा दी है। मशीन से सिर्फ पांच रुपए में सेनेटरी पैड मिल जाएगा। इसके अलावा उपयोग के बाद वह पर्यावरण को दूषित भी नहीं कर पाएगा। डिस्पोज मशीन से पैड को नष्ट कर दिया जाएगा। सोमवार को राजकीय नर्सिंग कालेज डोभ-श्रीकोट पौड़ी में सिविल सर्विसेज ऑफिसर वाइफ एसोसिएशन की ओर से सेनेटरी पैड व डिस्पोज मशीन लगाई गई। इस मौके पर एसोसिएशन की सदस्य श्रद्धा जोगदंडे ने कहा कि मासिक धर्म की सही जानकारी स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी है, लेकिन हमारे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी इस दिशा में जागरुकता का अभाव है। कहा इसको लेकर समाज में आज भी मिथक हैं, जिन्हें जागरुकता के माध्यम से ही दूर किया जा सकता है। डा. फैज रहमानी ने मासिक धर्म, उसके चक्र, इस दौरान के दर्द सहित अन्य के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। डा. रिजू जखमोला ने योग व आयुर्वेद के जीवन में महत्व की जानकारी दी। कालेज की प्रधानाचार्य मनीष ध्यानी ने स्वास्थ्य विज्ञान की जानकारी देते हुए बताया कि हमें शारीरिक के साथ ही मानसिक रुप से भी स्वस्थ रहना जरुरी है। कहा मशीन के कालेज परिसर में लगने से 109 छात्राओं व महिला स्टाफ को सेनेटरी पैड की सुविधा मिल जाएगी। साथ ही इसे डिस्पोज भी किया जाएगा। जो हमारे स्वास्थ्य के साथ ही पर्यावरण सुरक्षा के लिए भी अहम साबित होगा। इस दौरान नेचुरल हाईजीन थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की नेहा प्रथम व साहिलराज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान समस्त छात्राओं में हीमोग्लोबिन का परीक्षण कर दवा भी वितरित की गई। इस अवसर पर मीनाक्षी, दीपक, गौरव, ईश्वर, केशव, संग्राम आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार दुर्घटना में तीन घायल
Next: हिन्दू जागरण मंच का टिहरी में प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.