Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से महिला की मौत
  • देहरादून

संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से महिला की मौत

RNS INDIA NEWS 13/10/2022
rns featured image new

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़ी गली निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गयी है। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, महिला के भाई ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मृतक महिला के पति, सास, ननद व नंदोई पर उसकी बहन को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार रितिका भारद्वाज उर्फ डिंपल (45) पत्नी सिद्धार्थ भारद्वाज निवासी पहाड़ी गली चौक ने बुधवार की देर रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों के अनुसार रितिका को हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे लेहमन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान रितिका की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंचे।पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। महिला दो बच्चे बारह और पंद्रह साल के हैं। वहीं, महिला के भाई विनय कौशिक पुत्र हरीश चंद कौशिक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी बहन को उसके पति ने जहर देकर मारा है। आरोप लगाया कि उनकी बहन की हत्या में बहन की सास, ननद और नंदोई भी शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाय। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट का कहना है कि महिला की शादी को बीस वर्ष से अधिक समय हो चुका है। मामला संदिग्ध लग रहा है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बताया कि जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटर सवार किशोरी की मौत, चालक फरार
Next: सवा किलो गांजा के साथ स्कूटर सवार गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.