Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली कर्मी की मौत
  • देहरादून

संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली कर्मी की मौत

RNS INDIA NEWS 28/12/2022
rns featured image new

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आसनबाग वार्ड में निवास कर रहे बिजली कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। बिजली कर्मचारी का शव कमरे से बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए विकासनगर उपजिला चिकित्सालय की मोर्च्यूरी में रख दिया है। परिजनों के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। बुधवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे आसनबाग निवासी धीरेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति अपने किराये के कमरे पर दरवाजे बंद कर बेहोशी की हालत में पड़ा है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दरवाजे को तोड़कर कमरे में पहुंची। कमरे में गुलाब चंद साहू (50) पुत्र रामपाल निवासी बबेरु जिला बांदा उत्तर प्रदेश मृत अवस्था में फर्श पर पड़ा हुआ था। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उक्त व्यक्ति ऊर्जा निगम के 28 फुटा रोड विकासनगर स्थित कार्यालय में कार्यरत है। वह किराये के मकान पर आसनबाग में रहता है। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि गुलाब चंद साहू की मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चल पाया है। कहा कि मौत के कारण संदिग्ध हैं, जिनकी जांच की जा रही है। बताया कि जांच के बाद और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा। गुलाब साहू के परिजनों को इस बारे में सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही पीएम कराया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुमाऊं के सभी डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त
Next: खेलों और खिलाड़ियों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : रेखा आर्य

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.