Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खेलों और खिलाड़ियों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : रेखा आर्य
  • देहरादून

खेलों और खिलाड़ियों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : रेखा आर्य

RNS INDIA NEWS 28/12/2022
rns featured image new

देहरादून। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि राज्य सरकार राज्य में खेल व खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार खिलाड़ियों के संरक्षण, संवर्द्धन की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। पवेलियन ग्राउंड में खेल निदेशालय व दून जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित अनूसूचित जाति राज्य स्तरीय ओपन पुरूष फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि राज्य के प्रतिभावान खिलाडी कई खेलों में लगातार अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। सरकार भी खिलाड़ियों के लिए कई योजनाएं चला रही है। जिनसे हमारे बच्चों को अपने खेल को निखारने में मदद मिल रही है। जल्द ही राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ होने जा रहा है। यह महाकुंभ न्याय पंचायत स्तर से शुरू हुआ था जो कि ब्लॉक और जिला स्तर से होते हुए अब राज्यस्तर पर आयोजित हो रहा है। इस खेल महाकुंभ में हमारे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित अवसर मिलेगा। साथ ही भविष्य के लिए खिलाड़ी भी तैयार होंगे। इससे पहले प्रतियोगिता का फाइनल मैच पिथौरागढ़ व नैनीताल के बीच खेला गया। मुकाबला पैनाल्टी शूट आउट में गया। जिसमें पिथौरागढ़ ने 04- 03 से विजय हासिल की। इस अवसर पर सचिव खेल व युवा कल्याण जितेंद्र सोनकर, संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग, सीबी थापा, देवेन्द्र बिष्ट, प्रमोद पांडे, उस्मान खान, रविन्द्र भंडारी, प्रदीप सिंह, अविनाश कुंवर उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली कर्मी की मौत
Next: आधा किलो चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.