Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
  • ऊधम सिंह नगर

संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

RNS INDIA NEWS 23/06/2025
rns featured image new

परिजनों ने हत्या की आशंका जता की पुलिस से जांच की मांग

रुद्रपुर(आरएनएस)। गंगापुर रोड पर सोमवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान अभिषेक अरोरा के रूप में हुई, जो रविवार रात से लापता था। युवक के लापता होने की सूचना परिजनों ने रात में ही पुलिस को दी थी, लेकिन सुबह उसका शव संदिग्ध हालात में मिला। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से जांच की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फुलसूंगी वार्ड नंबर एक थाना ट्रांजिट कैंप निवासी 22 वर्षीय अभिषेक अरोरा पुत्र स्व चंद्रभान श्याम टॉकीज रोड पर एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। दुकान से घर लौटने के बाद रात करीब नौ साढ़े नौ बजे घर से 10 मिनट का बोलकर निकला। होने के बाद उसके भाई मुझे काफी फोन की है लेकिन कोई जवाब नहीं मिला उसके बाद रिश्तेदारों से पूछा लेकिन अभिषेक वहां भी नहीं था। उसके बाद बात करें 12 बजे ट्रांसिट कैंप थाना पुलिस को सूचना दी गई। रातभर पुलिस व परिजन युवक की तलाश में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। अभिषेक के भाई अरुण के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 6 बजे अभिषेक की बहन और जीजा ने गंगापुर रोड स्थित आम के बाग में पेड़ से उसका शव लटका देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई अरुण अरोरा ने आरोप लगाया कि अभिषेक आत्महत्या नहीं कर सकता, उसकी हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि अभिषेक हंसमुख स्वभाव का था और उसे किसी तरह का तनाव नहीं था। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा, कि ये हत्या है या आत्महत्या। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साह चौधरी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
Next: नाबालिग लड़की को ले जाने वाला युवक बिहार से गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.