Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • संदिग्ध हालात में किसान की मौत, हत्या की आशंका जताई
  • ऊधम सिंह नगर

संदिग्ध हालात में किसान की मौत, हत्या की आशंका जताई

RNS INDIA NEWS 28/11/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस से हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उत्तराखंड बॉर्डर स्थित ग्राम देवरी बहेड़ी निवासी 32 वर्षीय रनवीर पुत्र अमरीक खेती किसानी का काम करता था। उसकी पत्नी रीता जीजीआईसी किच्छा में शिक्षिका हैं। परिजनों के अनुसार, रनवीर बुधवार सुबह घर से निकला था। शाम को एक परिचित व्यक्ति ने सूचना दी कि रनवीर पनचक्की-आजाद नगर रोड पर अचेत अवस्था में पड़ा है। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे उसे सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस पर परिजन उसे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे दोबारा सीएचसी ले आए, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस से रनवीर की हत्या की आशंका जताई है। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। इधर, रनवीर की मौत का समाचार मिलते ही जीजीआईसी में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षिकाओं ने शोकसभा कर दुख जताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एएसआई रिटर्न के संकलन हेतु गोलमेज सम्मेलन आयोजित
Next: फरार चल रहा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.