Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • संदिग्ध हालात में कक्षा नौ की छात्रा ने लगाई फांसी
  • ऊधम सिंह नगर

संदिग्ध हालात में कक्षा नौ की छात्रा ने लगाई फांसी

RNS INDIA NEWS 22/03/2024
faansi-hang-e1683481615242

रुद्रपुर(आरएनएस)। कक्षा नौ की एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, भदईपुरा निवासी एक व्यक्ति की एक 15 साल की बेटी थी। वह रामपुर रोड स्थित एक सरकारी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को उस व्यक्ति ने 112 पर कॉल कर शिकायत की। आरोप था कि उसके यहां किराये पर रह रहे शादीशुदा युवक ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ की है। मौके पर पुलिस पहुंची और किरायेदार के कमरा छोड़ने पर मामला शांत हो गया। गुरुवार रात परिवार खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह उसकी बेटी ने उठने के बाद घर की साफ-सफाई की। इसके बाद वह छत पर चली गई। काफी देर तक नीचे नहीं आने पर परिवार के लोग छत पर गए। यहां टिन शेड के कमरे में साड़ी के फंदे से उसका शव लटकता मिला। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि किशोरी पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारण साफ हो पाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंदिरा आवास दिलाने का झांसा देकर 75 हजार ठगे
Next: महिलाओं ने की रोट, आरसे और कोदे के बिस्किट की बिक्री

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

थाईलैंड से पदक जीतकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
  • मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस ने जांच की मांग की
  • ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, पंचायतों को अधिक अधिकार देने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.