Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी संपर्क से सम्मान अभियान के तहत केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने गुरुवार को अल्मोड़ा नगर के प्रतिष्ठित परिवारों से भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से संवाद करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।

अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री ने रानीधारा निवासी वरिष्ठ नागरिक अरुण पंत तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सौम्या गुरुरानी के माता-पिता नवीन चंद्र गुरुरानी और नमिता गुरुरानी के आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने परिवारों के साथ समय बिताया और उनके अनुभवों को सुना।

अजय टम्टा ने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और उनके परिवारों की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे लोगों के योगदान को सम्मान देना और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर उनके कार्यों का सम्मान करने और संवाद स्थापित करने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की उपलब्धियों के पीछे उसके परिवार का त्याग, संस्कार और सहयोग महत्वपूर्ण होता है। इसलिए ऐसे परिवारों का सम्मान भी समाज के लिए प्रेरणादायी है।

इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने भी सम्मानित परिवारों का अभिनंदन किया। सम्मानित परिवारों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक वातावरण और प्रेरणा का संदेश देने वाला प्रयास बताया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, महापौर अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिला महामंत्री दर्शन रावत, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, निकाय प्रकोष्ठ सह-संयोजक कैलाश गुरुरानी, नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट, पार्षद अमित साह मोनू, पार्षद अभिषेक जोशी, पार्षद मीरा मिश्रा, पंकज जोशी, करन टम्टा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाद्य सुरक्षा विभाग ने छह ढाबा संचालकों को नोटिस दिया
Next: यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.