Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खाद्य सुरक्षा विभाग ने छह ढाबा संचालकों को नोटिस दिया
  • हरिद्वार

खाद्य सुरक्षा विभाग ने छह ढाबा संचालकों को नोटिस दिया

RNS INDIA NEWS 11/06/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। चारधाम यात्रा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने भूपतवाला और दूधाधारी चौक क्षेत्र में संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा बाट-माप विभाग की संयुक्त टीम ने करीब 15 होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छह ढाबा संचालकों को साफ-सफाई और लाइसेंस में प्रतिष्ठान का सही पता दर्ज न होने पर नोटिस जारी किए गए। वहीं तीन मसालों के नमूने गुणवत्ता जांच के लिए गए। एक प्रतिष्ठान में खुले में रखा करीब 1.5 किलोग्राम पनीर मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर नष्ट कराया गया।
टीम ने होटल और ढाबा संचालकों को रसोईघर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाए रखने तथा खाद्य सामग्री को निर्धारित मानकों के अनुसार सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। बाट-माप विभाग ने एक प्रतिष्ठान पर निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर सामान बेचने के आरोप में चालान की कार्रवाई की। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से सभी प्रतिष्ठानों को रेट सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने और घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए गए। संयुक्त अभियान में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी लेखा चंद, पूर्ति निरीक्षक मुकुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रमिकों ने कंपनी पर वेतन भुगतान नहीं करने का लगाया आरोप
Next: यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.