Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • समय पर गर्भवती महिला को एंबुलेंस सेवा न मिलने पर आक्रोश, प्रदर्शन
  • चम्पावत

समय पर गर्भवती महिला को एंबुलेंस सेवा न मिलने पर आक्रोश, प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 18/02/2021
rns featured image new

चम्पावत। समय पर गर्भवती महिला को हायर सेंटर रेफर करने के लिए एंबुलेंस नहीं मिलने पर बाराकोट के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने अस्पताल में एंबुलेंस के आगे खड़े होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उसके बाद लोगों ने निजी वाहन से गर्भवती महिला को लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया। गुरुवार को लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाराकोट में एंबुलेंस के आगे लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि एक ओर से स्वास्थ्य विभाग बाराकोट के लिए एंबुलेंस की सुविधा की बात कर रहा है। दूसरी ओर एंबुलेंस के संचालन की कोई भी सुविधा नहीं है। लोगों ने कहा कि अस्पताल में एंबुलेंस कई दिनों से शोपीस बनी हुई है। कहा कि यदि एंबुलेंस को शोपीस ही बनाना था तो लोगों को गुमराह करने के लिए इसका उदघाटन क्यों किया। एंबुलेंस के शुभारंभ के दिन तो स्वास्थ्य विभाग बेहतर देने की बात कर रहा था। गुरुवार को एक गर्भवती को एंबुलेंस सेवा न मिलने के कारण तमाम मुश्किलें उठानी पड़ी। उन्होंने कहा कि यदि इसी प्रकार बाराकोट की उपेक्षा की गई तो लोग सडक़ों पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान गिरीश अधिकारी, जेष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली, केदार सिंह, रविन्द्र सिंह, नाथ लाल, गोविंद लाल, शेर सिंह, सुमित सिंह, भुवन सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्मैक तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार
Next: ग्रामीणों ने की जंगली जानवरों से निजात और सोलर फेंसिंग की मांग

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.