Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सामाजिक विज्ञान में सांख्यिकी के प्रयोग नवागंतुक शोधार्थियों के लिए अहम: प्रो भीमा मनराल
  • अल्मोड़ा

सामाजिक विज्ञान में सांख्यिकी के प्रयोग नवागंतुक शोधार्थियों के लिए अहम: प्रो भीमा मनराल

RNS INDIA NEWS 27/08/2023
rns featured image new

शिक्षा संकाय में सामाजिक विज्ञान में सांख्यिकी के प्रयोग पर हुआ व्याख्यान

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर के शिक्षा संकाय की डीन व विभागाध्यक्ष प्रो भीमा मनराल ने कहा कि वर्तमान समय में रिसर्च के फील्ड में नवांगतुक स्कोलरों के लिए सांख्यिकी प्रविधियों की सही जानकारी होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि डेटा के कलैक्शन, टेबुलेशन, एनालिसिस एवं इंटरपिटेशन की सटीक जानकारी शोध प्रविधि का अहम हिस्सा है। बिना इसके ज्ञान के हम सामाजिक क्षेत्र के अनुसंधानों को पूरा नहीं कर सकते है। यह बात रविवार को एक दिवसीय रिसर्च मैथोडोलाॅजी एवं सामाजिक विज्ञान में सांख्यिकी के प्रयोग पर आयोजित अतिथि व्याख्यान को संबोधित करते हुए शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष व डीन प्रो भीमा मनराल ने कही। वहीं, सहायक प्राध्यापक डाॅ रिजवाना सिद्दीकी ने कहा कि सामाजिक विज्ञान में अध्ययन का क्षेत्र विस्तृत हो गया है। समस्या का चयन, संबंधित साहित्य की समीक्षा से लेकर रिसर्च डिजाइन पूरी तरह से सिस्टमेटिक हो चुका है। इसलिए मानवीकी विषय के शोधार्थियों को सांख्यिकीय प्रविधि के चयन एवं प्रयोग में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। अतिथि व्यख्याता के तौर पर उपस्थित सोबन सिंह जीना परिसर के गणित विभाग से अवकाश प्राप्त प्रो विनय पांडेय ने सांख्यिकी में प्रयुक्त केंद्रीय प्रवृत्ति की माप और विचलन की माप, प्रसामान्य वक्र, सहसंबंध गुणांक एवं सार्थकता स्तर पर विस्तार पूर्वक परिचर्चा की। इस मौके पर सरोज, ललिता रावत, ममता कांडपाल, मनोज आर्या, कुंदन लटवाल, चंद्रा बिष्ट, पूजा पाठक, मनीषा, कुसुम जोशी, योगेश जोशी, अंजलि, आनंद राम, अविनाश सील आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अतिक्रमण के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के विरोध में जताया आक्रोश
Next: होमगार्ड्स के मानसिक सशक्तिकरण हेतु पहल कार्यशाला का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.