Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने जिलाधिकारी के सम्मुख रखी अल्मोड़ा नगर की जन समस्याएं
  • अल्मोड़ा

सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने जिलाधिकारी के सम्मुख रखी अल्मोड़ा नगर की जन समस्याएं

RNS INDIA NEWS 23/06/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने आज जिलाधिकारी अल्मोड़ा वंदना सिंह से नवीन कलक्ट्रेट पांडेखोला स्थित उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर तमाम राजनैतिक सामाजिक व व्यवसायिक गतिविधियों का केन्द्र है। वर्तमान में नगर के मुख्य कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय व अन्य कार्यालय नगर से पांच किलोमीटर दूर स्थानांतरित हो गये हैं। स्थानान्तरण के बाद यहाँ पर जिलाधिकारी कैंप कार्यालय स्थापित किया गया था, जिसके लिए सामाजिक कार्यकर्ता श्री पांडे ने पूर्व में प्रार्थनापत्र भी दिया था। इससे लोगों को काफी लाभ भी प्राप्त हो रहा था, लेकिन पिछले कुछ समय से ये व्यवस्था भी बंद कर दी गयी है। जिससे लोगों को एक प्रार्थना पत्र देने के लिए भी पांच किलोमीटर दूर आकर अपना पूरा दिन खर्च करना पड़ रहा है। इसके बाद भी यह स्पष्ट नहीं है कि अधिकारी मिलेंगे या नहीं। ऐसी स्थिति में जब संग्रहालय पुराने कलक्ट्रेट में स्थानांतरित हो रहा है, तब संग्रहालय भवन में या पुराने कलेक्ट्रेट में प्रार्थना पत्र जमा करने व सप्ताह में कम से कम दो दिन लोक सुनवाई के लिए सुनिश्चित किए जाय।
उन्होंने साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी की तरफ भी जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया। श्री पांडे ने नगर में कटखने बंदरों की समस्या भी जिलाधिकारी के सम्मुख रखी। इस पर जिलाधिकारी ने सभी विभागों से इस संबंध बात कर के इस पर ठोस व उचित कारवाही करने की बात कही इस पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांण्डे ने पूरे अल्मोड़ा नगर की ओर से जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सामजिक कार्यकर्ता देव सिंह भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिजली चोरी में 19 लोगों पर केस दर्ज
Next: हॉस्टल में सुसाइड नोट छोड़कर इंजीनियरिंग का छात्र लापता

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.