Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • समग्र शिक्षा को केंद्र से मिली 144 करोड़ की धनराशि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

समग्र शिक्षा को केंद्र से मिली 144 करोड़ की धनराशि

RNS INDIA NEWS 31/03/2025
rns featured image new

बजट खर्च करने पर पहली बार मिली चौथी क़िस्त
शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने विभागीय अधिकारियों की थपथपाई पीठ

देहरादून(आरएनएस)।  भारत सरकार ने समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत उत्तराखंड को 144 करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी है। यह पहला मौका है जब राज्य को एक ही वित्तीय वर्ष में लगातार चौथी क़िस्त मिली है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने इस उपलब्धि पर इस उपलब्धि के लिए समग्र शिक्षा की पीडी एवं शिक्षा महानिदेशक झरना कंठान एवं एपीडी कुलदीप गैरोला की भूरी-भुरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन दोनों अधिकारियों की तत्परता के चलते विभाग को समग्र शिक्षा के तहत चौथी किस्त प्राप्त हुई है। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र से मिली वित्तीय मदद को समय से खर्च करने को कहा। विद्यालयी शिक्षा विभाग के मुताबिक प्रदेश को समग्र शिक्षा योजना के तहत केन्द्र सरकार द्वारा पहली बार चौथी की जारी की गई है। जिसके तहत केंद्र ने राज्य को 144 करोड़ की धनराशि भेजी है जिसमें 10 फीसदी राज्यांश भी शामिल है, जो कि राज्य के लिये बड़ी उपलब्धि है। भारत सरकार द्वारा अनुमोदन राशि सामान्यता चार किस्तों में जारी की जाती है लेकिन विगत कई वर्षों में विभिन्न कारणों से राज्य को तीन ही किश्त मिलती रही। सूबे विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के अथक प्रयासों के चलते विभागीय स्तर पर केंद्र द्वारा प्राप्त बजट का समय पर सदपयोग कर उपयोगिता प्रमाण पत्र केंद्र सरकार को भेजे गये। जिसके चलते केंद्र ने  वित्तीय वर्ष 2024-25 में समग्र शिक्षा के तहत राज्य को अनुमोदित रुपये 1228 करोड़ जिसमे 898 करोड़ रुपये नवीन संस्तुति तथा 330 करोड़ रुपये विगत वर्षों की देयता के रूप में शामिल है। इसके सापेक्ष राज्य को चौथी क़िस्त के जारी कर दी है, जो कि राज्य के लिये बड़ी उपलब्धि है। केंद्र से मिली चौथी क़िस्त से राज्य का व्यय बढ़ेगा और अगले वर्ष की देयता भी कम होगी। जिससे नये वित्तीय वर्ष में राज्य को योजना के तहत और अधिक धनराशि अनुमोदित हो सकेगी और राज्य के वित्तीय भार में कमी आयेगी। केंद्र से मिली चौथी क़िस्त से निर्माणाधीन कार्य को पूरा किया जा सकेगा। जिसमें मुख्यतः विद्यालयी भवन, प्रयोगशालाएं, शौचालय, अतिरिक्त कक्षा-कक्ष आदि शामिल है। इसके अलावा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये स्मार्ट क्लास,  वर्चुअल क्लास, व्यावसायिक शिक्षा, अटल टिंकरिंग लैब, आई.सी. टी. लैब, छात्रावास और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां पर बजट व्यय किया जाएगा। जिसका लाभ प्रदेश के छात्र-छात्राओं को मिल सकेगा।

समग्र शिक्षा के तहत केंद्र सरकार द्वारा राज्य को पहली बार चौथी क़िस्त जारी करना प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को इंगित करता है। नियमित विभागीय समीक्षा के चलते समय पर बजट व्यय किया जा सका। – डॉ धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून में 50 हजार महिलाएं बनेंगी ‘लखपति दीदी: डॉ धन सिंह रावत
Next: चैत्राष्टमी मेले को लेकर देघाट पुलिस ने की गोष्ठी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.