Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • सलमान खान ने पड़ोसी पर किया मुकदमा, जानें वजह और मामला…….
  • बॉलीवुड
  • मुंबई

सलमान खान ने पड़ोसी पर किया मुकदमा, जानें वजह और मामला…….

RNS INDIA NEWS 15/01/2022
rns featured image new

मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने अपने पड़ोसी के खिलाफ केस कर दिया है. सलमान के पड़ोसी ने एक यूट्यूबर को इंटरव्यू देते वक्त सलमान के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसकी वजह से सलमान खान खफा हो गए हैं और उन्होंने अपने पड़ोसी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है.

सलमान खान और उनके पड़ोसी केतन कक्कड केवल मुंबई के बांद्रा में ही एक दूसरे के पड़ोसी नहीं है बल्कि दोनों मुंबई के पास रायगढ़ जिले के पनवेल में भी एक दूसरे के पड़ोसी है. पनवेल में सलमान खान का एक फॉर्महाउस है और उसी फॉर्महाउस के बगल में एक पहाड़ी पर केतन कक्कड़ का एक प्लॉट है.

सलमान द्वारा मुंबई सिटी सिविल अदालत में दायर मुकदमे के अनुसार यहीं पर सलमान के पड़ोसी कक्कड़ ने एक इंटर्व्यू में उनके लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जिससे सलमान को ठेस पहुंची और उन्हें मानहानि का केस करना पड़ा. इसी शो में हिस्सा लेने वाले अन्य दो व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है.

यही नहीं सलमान खान ने यूट्यूब, सोशल मीडिया साइट्स- फेसबुक, ट्विटर और सर्च इंजन गूगल को भी इस मुकदमे में पक्षकार बनाया है और मांग की है कि उनके लिए किए गए ‘अपमानजनक कंटेंट’ को ब्लॉक करना चाहिए और कोर्ट उसे हटाने का निर्देश दे.

सलमान, कक्कड़ को उनके या उनके फॉर्महाउस के बारे में अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने या प्रकाशित करने से रोकने के लिए एक स्थायी आदेश भी चाहते हैं.

अदलात में चली सुनवाई के दौरान न्यायाधीश अनिल एच लद्धड ने कक्कड़ को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया जिसके बाद कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया. अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 21 जनवरी को तय की है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिछले 24 घंटों में 2.68 लाख से अधिक लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
Next: आप ने की 8 विधानसभा प्रभारियों की एक और सूची जारी

Related Post

rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से किया हमला

RNS INDIA NEWS 16/01/2025 0
rns featured image new
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024 0
rns featured image new
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : तीन महीने पहले रची थी हत्या की साजिश, आरोपियों ने यूट्यूब से सीखा था गोली चलाना

RNS INDIA NEWS 16/10/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.