Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सैन्य उपकरणों का हब बनने जा रहा उत्तराखंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सैन्य उपकरणों का हब बनने जा रहा उत्तराखंड

RNS INDIA NEWS 15/09/2020
default featured image

सिडकुल को सौंपा डिफेंस पार्क हेतू जगह तलाशने का जिम्मा

देहरादून। उत्तराखंड सरकार भारतीय सेना की रक्षा तैयारियों और राज्य को सैन्य उपकरणों का हब बनाने के लिए तैयारी में है। उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम (सिडकुल) को देहरादून में डिफेंस पार्क बनाने के लिए जगह तलाशने का जिम्मा सौंपा गया है। सिडकुल की यह तलाश जल्द पूरी होने की संभावना है। सीमांत राज्य उत्तराखंड सैन्य गतिविधियों व सैन्य अवस्थापना के विकास का केंद्र बनने जा रहा है। सीमांत जिले चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में वायुसेना एयर डिफेंस राडार व एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए जमीन तलाश रही है। मुख्यमंत्री और एयर मार्शल के बीच इसे लेकर वार्ता भी हो चुकी है। उनसे पहले बीआरओ के आला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से सीमांत सडक़ों के अधिग्रहण और पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए मुलाकात की थी। जाहिर तौर पर सीमा पर चीन की हरकतों के बाद से सेना के लिए उत्तराखंड सामरिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। दूसरा मोर्चा सैन्य उपकरणों के उत्पादन से जुड़ा है, जिसमें उत्तराखंड सरकार काफी गंभीरता से रुचि ले रही है। डिफेंस उद्यम पॉलिसी बनाई जा चुकी है और अब उद्यमियों को निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

सैन्य उपकरणों के कारोबार में नई संभावनाएं
राज्य के कुछ उद्यमी जुटे हैं, जिन्होंने एक एसोसिएशन बना ली है। यह एसोसिएशन प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया अभियान के तहत रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के मार्गदर्शन से उत्तराखंड में सैन्य उपकरणों के कारोबार में नई संभावनाएं तलाशेगी। डीआरडीओ के साथ एसोसिएशन के सदस्यों ने पिछले दिनों देहरादून में एक अहम बैठक की थी। जिसके बाद से उद्यमी उत्साहित हैं। वे अब आगे की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। एसोसिएशन से जुड़े कारोबारी अनिल गोयल कहते हैं, केंद्र सरकार ने 100 से अधिक रक्षा उपकरणों को दूसरे मुल्कों से खरीदने के बजाय देश में ही बनाने का फैसला किया है। उत्तराखंड इसका लाभ उठा सकता है। रक्षा उपकरणों की ऐसी दो सूचियां और आनी हैं। इस कारोबार में काफी संभावनाएं हैं और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। डीआरडीओ इन उपकरणों की आरएंडडी उपलब्ध कराएगा और उस हिसाब से इनका उत्पादन होगा। गोयल के अनुसार, बेशक अभी जमीन पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा, लेकिन धीरे-धीरे संभावनाएं आकार ले रही हैं।

ये कदम उठा चुकी है सरकार

⦁ प्रदेश सरकार ने डिफेंस पॉलिसी तैयार कर ली है।
⦁ इस पॉलिसी में निवेशकों को कई प्रोत्साहन हैं।
⦁ पॉलिसी को लागू कर दिया गया है।
⦁ सिडकुल डिफेंस पार्क के लिए स्थान तलाश रहा है।

देहरादून को डिफेंस हब बनाने के लिए सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। लेकिन कोरोना के कारण कुछ विलंब हुआ है। नीति बना दी गई है। कुछ उद्यमी आगे आए हैं। सरकार की यह सर्वोच्च प्राथमिकता है। – त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन व्यवस्था की मांग को लेकर एनपीएस कार्मिकों ने रखा परिवार संग उपवास
Next: सम्मान निधि योजना से वंचित प्रदेश के 60 हजार किसान

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सफाई कर्मियों से अभद्रता के आरोपी पर एससी एसटी का केस

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.