Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुरानी पेंशन व्यवस्था की मांग को लेकर एनपीएस कार्मिकों ने रखा परिवार संग उपवास
  • देहरादून

पुरानी पेंशन व्यवस्था की मांग को लेकर एनपीएस कार्मिकों ने रखा परिवार संग उपवास

RNS INDIA NEWS 15/09/2020
rns featured image new

देहरादून। पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली की मांग को लेकर एनपीएस कार्मिकों ने परिवार के साथ उपवास रखा। साथ ही, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कार्रवाई की मांग की। देशभर के कार्मिक इस एक दिवसीय उपवास में शामिल हुए। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली को देश के साठ लाख एनपीएस कार्मिक आंदोलनरत हैं। रविवार को रखे गए उपवास में देश के सभी राज्यों के एनपीएस कार्मिक और केंद्र सरकार के कार्मिकों ने हिस्सा लिया। परिवार के साथ उपवास के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की गई। उपवास में मुख्य रूप से उत्तराखंड से अनिल बडोनी, सीताराम पोखरियाल, मिलिंद बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, दिल्ली विश्वविद्यालय से डॉ. अनिल स्वदेशी, रेलवे से आलोक चंद प्रकाश, छत्तीसगढ़ से संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, बसंत चतुर्वेदी, गुजरात से डॉ. पंकज प्रजापति, तेलंगाना से संपत कुमारा स्वामी, डॉ. निर्मला आदि शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने उपवास कार्यक्रम की सफलता पर कहा कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
पुरानी पेंशन बहाली का समर्थन
उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच ने भी पुरानी पेंशन बहाली आदोलन का समर्थन किया है। प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे ने कहा कि उन्होंने भी पुरानी पेंशन बहाली को उपवास रखा। कर्मचारियों के अधिकार की लड़ाई को मंच का पूरा समर्थन रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाखों की लागत से बने पोस्टमार्टम हाउस को स्वास्थ्य विभाग ने अनुपयुक्त करार दिया
Next: सैन्य उपकरणों का हब बनने जा रहा उत्तराखंड

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में महिला की मौत में आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.