Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सैन्य कर्मी बनकर खाते से निकाले 1.32 लाख
  • हरिद्वार

सैन्य कर्मी बनकर खाते से निकाले 1.32 लाख

RNS INDIA NEWS 02/06/2022
rns featured image new

रुड़की।  सैन्य कर्मी बनकर मकान किराये पर लेने का झांसा देकर ठग ने खाते से 1.32 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गंगनहर कोतवाली को राधेश्याम अग्रवाल निवासी आवास विकास कॉलोनी ने तहरीर देकर बताया कि उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह सेना में कार्यरत है और उसका तबादला रुड़की छावनी में हुआ है। उसे रहने के लिए किराये का घर चाहिए। बाद में उनकी बात किसी और से कराई गई। उसे भी सेना में रुड़की में तैनात बताया गया। फोन करने वाले ने कहा कि छावनी में फिलहाल रहने के लिए कमरा नहीं है। इसलिए तबादला होकर आए सैन्य कर्मी को बाहर किराए पर मकान लेना पड़ रहा है। ठग ने अपना आधार कार्ड भी भेजा। बाद में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से पैसे देने की बात कही। लेकिन पीड़ित ने इनकार कर दिया। उसके बाद आरोपी ने फिर फोन किया और खाते में रुपये डालने की बात कही। खाता नंबर और बैंक का कोड ले लिया। वह कुछ समझ पाते कि उनके खाते से पैसे निकल गए। बैंक से खाते से 1.32 लाख रुपये निकलने का मैसेज आया। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने बैंक के नंबर पर फोन कर खाता होल्ड कराया। इंस्पेक्टर गंगनहर एश्वर्य पाल ने बताया कि ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी अपहरण में मुकदमा दर्ज
Next: रंजिश को लेकर गांव के दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.