Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सैनिक कल्याण विभाग में तैनात उपनल कर्मियों को दी जाएगी विभागीय संविदा पर तैनाती
  • उत्तराखंड

सैनिक कल्याण विभाग में तैनात उपनल कर्मियों को दी जाएगी विभागीय संविदा पर तैनाती

RNS INDIA NEWS 07/09/2021
default featured image

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में उपनल के जरिये सैनिक कल्याण विभाग में तैनात पूर्व सैनिकों के संबंध में बैठक की। बैठक की जानकारी देते हुए सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के माध्यम से वर्ष 2013 में तकरीबन 220 पूर्व सैनिक संविदा पर नियुक्त किए गए थे। सैनिक कल्याण विभाग में तैनात पूर्व सैनिकों का 75 प्रतिशत वेतन केंद्र सरकार द्वारा वहन किए जाने की व्यवस्था है। इस दौरान तत्कालीन निदेशक समाज कल्याण ने इन संविदा कर्मियों की नियुक्ति उपनल के माध्यम से कर दी। तब से ही ये कर्मचारी अपनी सेवाएं फिर से संविदा के जरिये ही बहाल करने की मांग कर रहे हैं। कुछ समय इन्होंने आंदोलन भी किया था। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब इन कर्मचारियों को फिर से केंद्रीय सैनिक बोर्ड की नियमावली के अनुसार विभागीय संविदा से नियुक्ति देने पर चर्चा हुई। विभागीय अधिकारियों को इसका प्रस्ताव बनाकर आगामी कैबिनेट की बैठक में रखने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों से कहा गया है कि कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट के आधार पर उपनल कर्मियों के वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाए। उपनल कर्मियों ने कोरोनाकाल में बहुत अच्छा काम किया है। सरकार इनके साथ खड़ी है। बैठक में प्रमुख सचिव सैनिक कल्याण एल फैनई, अपर सचिव व निदेशक योगेंद्र यादव, अपर सचिव वित्त अमिता जोशी, संयुक्त सचिव सुनील सिंह और उपनिदेशक कर्नल बीएस रावत उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राम पंचायत कोटी पधोग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भडोली में 12 सितम्बर को होगा जनमंच आयोजित
Next: सोलन जिला में मातृ वंदना योजना के तहत व्यय किए गए 6.40 करोड़ रुपए

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.