Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सहकारिता विभाग की छवि धूमिल करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
  • देहरादून

सहकारिता विभाग की छवि धूमिल करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/03/2025
rns featured image new

देहरादून। सोशल मीडिया पर सहकारिता विभाग के खिलाफ झूठी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। अपर निबंधक सहकारिता ईरा उप्रेती ने कहा कि कुछ शरारती तत्व गलत तथ्यों के आधार पर विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने और सहकारिता मंत्री की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर जिस लोनी अर्बन कोऑपरेटिव सोसाइटी का जिक्र किया जा रहा है, उसका सहकारिता विभाग से कोई संबंध नहीं है और न ही यह सोसाइटी विभाग में पंजीकृत है। उन्होंने कहा कि केवल अफवाहें फैलाकर विभाग की प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित है। अपर निबंधक ने सख्त लहजे में कहा कि फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर विभाग की छवि बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत ऐसे मामलों में तीन वर्ष तक की कैद का प्रावधान है, साथ ही मानहानि का मामला भी बनता है। यदि किसी भी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम का उपयोग किसी व्यक्ति या संस्था की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने, झूठे आरोप लगाने, अपमानजनक टिप्पणियां करने अथवा गलत जानकारी प्रसारित करने के लिए किया जाता है, तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में यदि किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर विभाग की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जाता है, तो विभाग संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई करेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि कोई भी समाचार या सोशल मीडिया पोस्ट साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें, ताकि अफवाहों और गलत जानकारी के प्रसार को रोका जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केक काटकर धूमधाम से मनाया गौरेया दिवस, गौरेया को बचाने का संकल्प दोहराया
Next: अवैध रूप से लकड़ी काटने वालों का होगा सामाजिक बहिष्कार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.