Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सहकारिता महिला आरक्षण विवाद में सहकार भारती भी कूदा
  • देहरादून

सहकारिता महिला आरक्षण विवाद में सहकार भारती भी कूदा

RNS INDIA NEWS 09/03/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  सहकारिता चुनाव में नए सदस्यों को मतदान अधिकार देने और 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लेकर भाजपा के भीतर मचे घमासान में अब सहकार भारती भी कूद गया है। संघ के अनुसांगिक संगठन सहकार भारती ने महिला आरक्षण का विरोध करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोला। इसे सरकार का ऐतिहासिक फैसला करार दिया।
सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री अमित कुमार शर्मा ने कहा कि सहकारी समितियों समेत सहकारिता के हर सेक्टर में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग की गई थी। इसी मांग पर सरकार की ओर से महिला आरक्षण का लाभ देने को बकायदा कैबिनेट से प्रस्ताव पास कर महिलाओं को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया। जो महिलाएं धरातल पर रह कर सहकारिता के मूल भाव को जिंदा रखे हुए हैं, इस महिला आरक्षण के बाद उन्हें इन समितियों समेत जिले और राज्य स्तर की शीर्ष संस्थाओं की कमान संभालने का मौका मिलेगा।
कहा कि इस महिला आरक्षण का विरोध वो लोग कर रहे हैं, जिन्होंने सहकारिता को अपने घर की संस्था बना दिया है। अपने पूरे परिवार को सहकारिता में एडजस्ट कर लाभ लिए जा रहे हैं। अब जब उन्हें खुद के सिस्टम से बाहर होने का खतरा महसूस हो रहा है, तो वे महिला आरक्षण के विरोध पर ही उतारु हो गए हैं। इससे साफ हो गया है कि उनका फोकस सिर्फ निजी हितों तक सीमित है। महिला आरक्षण का विरोध करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

महिलाओं के नेतृत्व से गड़बड़ी करने वालों को महसूस हो रहा खतरा
राज्य सहकारी बैंक के निवर्तमान निदेशक मनोज पटवाल ने कहा कि महिला आरक्षण से सहकारिता में महिलाओं का नया नेतृत्व विकसित होगा। इस नए उभरने वाले महिला नेतृत्व से उन लोगों को परेशानी हो रही है, जिन्होंने अभी तक सहकारिता में गड़बड़ियां की हैं। जिनका कार्यकाल विवादों में रहा है। पूरे परिवार को बोर्ड का हिस्सा बनाया। रिक्शा, ऋण, गिफ्ट समेत तमाम गड़बड़ियां हुईं। अब इन गड़बड़ियों की कलई खुलने के डर से पूरे महिला आरक्षण का ही विरोध शुरू कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साहिया में पेयजल लाइन बनी दुर्घटना का कारण
Next: स्वास्थ्य सुविधा खत्म होने से विद्युत उपनल कर्मचारी नाराज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.