Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साहिया में पेयजल लाइन बनी दुर्घटना का कारण
  • देहरादून

साहिया में पेयजल लाइन बनी दुर्घटना का कारण

RNS INDIA NEWS 09/03/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  करीब डेढ़ वर्ष पहले सहिया बाजार के लिए जल संस्थान द्वारा जल जीवन मिशन के तहत दोनों तरफ पेयजल लाइन बिछाई गई थी। अभी तक इस पेयजल लाइन को जमीन के नीचे नहीं दबाया गया है, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। आमतौर पर पेयजल लाइन को अंडरग्राउंड किया जाता है, लेकिन सहिया बाजार के दोनों तरफ पेयजल लाइन के पाइप जमीन से ऊपर हैं, जिससे राहगीर और दुपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। कई बार बड़े वाहन के पहिए भी स्लिप हो जाते हैं। स्थानीय रविन्द्र पाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, विनोद भसीन, यशपाल, अर्जुन सिंह का कहना है कि पेयजल लाइन को बनाए हुए डेढ़ वर्ष से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन लाइन को दबाया नहीं गया है। जिससे दुकानों में जाते समय पाइप से गिरने का खतरा बना हुआ है। वहीं पाइप लाइन के किसी बड़े वाहन की चपेट में आने से भी टूटने का खतरा भी बना हुआ है। न्होंने कहा कि पेयजल लाइन जमीन खोदकर बिछाई जानी थी जिसके लिए जल संस्थान ने लोक निर्माण विभाग सहिया से अनुमति मांगी थी, लेकिन उस वक्त लोक निर्माण विभाग सहिया के अधिकारियों ने कहा था कि सड़क को खोदने से काफी नुकसान होगा। लिहाजा लोनिवि अपने स्तर से पेयजल लाइन को कंक्रीट से ढक देगा। इसके लिए जल संस्थान द्वारा लोनिवि सहिया को लगभग तीन लाख 24 हजार रुपये आवंटित किए गए थे। बावजूद इसके डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी लोनिवि ने पेयजल लाइन को कंक्रीट से दबाने की जहमत नहीं उठाई है। इस संबंध में जल संस्थान के जेई पुष्कर सिंह ने बताया कि पेयजल लाइन कंक्रीट से दबाने के लिए लोक निर्माण विभाग को बजट आवंटित कर दिया गया है। उधर, लोक निर्माण विभाग की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी लेकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनावश्यक दस्तावेज मांगे जाने से लोग परेशान
Next: सहकारिता महिला आरक्षण विवाद में सहकार भारती भी कूदा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.