Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य सुविधा खत्म होने से विद्युत उपनल कर्मचारी नाराज
  • देहरादून

स्वास्थ्य सुविधा खत्म होने से विद्युत उपनल कर्मचारी नाराज

RNS INDIA NEWS 09/03/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  ऊर्जा के निगमों में कार्यरत उपनल कर्मचारियों ने कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा समेत अन्य तमाम मांगों के पूरा न होने पर नाराजगी जताई। विद्युत संविदा एकता मंच की वर्चुअल बैठक में निगमों के मैनेजमेंट समेत शासन स्तर पर दिखाई जा रही लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त किया गया। जल्द मांगों का निस्तारण न होने पर प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू किए जाने की चेतावनी दी।
संयोजक विनोद कवि ने कहा कि ऊर्जा निगमों के 1250 संविदा कर्मचारियों की मेडिकल सुविधा खत्म हो चुकी है। ये सभी ईएसआई के दायरे से बाहर हो गए हैं। इन सभी संविदा कर्मचारियों को अपना और अपने परिवार का इलाज कराने में कई तरह की आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। कई बार इलाज में अधिक खर्च होने पर संविदा कर्मचारियों को आपस में चंदा एकत्र कर इलाज कराना पड़ रहा है।
कहा कि विद्युत दुर्घटना में संविदा कर्मचारी की मृत्यु होने पर आश्रित परिवारजनों को निगमों की ओर से कोई सम्मानजनक मुआवजा दिए जाने व्यवस्था नहीं है। न ही आश्रित को नियुक्ति मिलती है। इन तमाम दिक्कतों पर तीनों निगमों के प्रबंधन और उपनल मैनेजमेंट पूरी तरह बेपरवाह बना हुआ है। सह संयोजक लाल सिंह गुसाईं ने कहा कि संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान काम का समान वेतन, महंगाई भत्ता, वार्षिक वेतन बढ़ोतरी, 300 यूनिट बिजली फ्री समेत अन्य मांगों को तत्काल पूरा किया जाए।
बैठक में तय हुआ कि कर्मचारियों को कैशलेस इलाज देने के साथ ही विद्युत दुर्घटना में मृत्यु होने पर 25 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। मांगों के पूरा न होने पर आंदोलन तय है। बैठक में सह संयोजक मनोज पंत, नागेंद्र मेंदोला, मंजू तिवारी, पंकज रावत, कंचन जोशी, कैलाश उपाध्याय, सुनील चौहान, सुरेंद्र रयाल, मनीष पेटवाल, अनिल नौटियाल, सुभाष डोभाल, विकास पुंडीर, प्रियधर बेनिवाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहकारिता महिला आरक्षण विवाद में सहकार भारती भी कूदा
Next: होटल से खाना खाकर निकले युवक पर जानलेवा हमला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.