Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सहकारी समितियों की एसआईटी जांच के आदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सहकारी समितियों की एसआईटी जांच के आदेश

RNS INDIA NEWS 24/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश में उन सभी सहकारी समितियों की एसआईटी जांच होगी, जिनमें वित्तीय अनियमितता की शिकायतें सामने आई हैं। सोमवार को सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत ने एसआईटी जांच के आदेश दिए। साफ किया कि समितियों के वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ी करने वाले विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों को भी किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
सहकारिता मंत्री ने बताया कि पिछले कुछ समय से सहकारी समितियों में गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आ रही थी। प्राथमिक स्तर पर कराई गई जांच में गड़बड़ियों की पुष्टि भी हुई। इसी के बाद विस्तृत जांच का आदेश दिया गया है। जांच के दायरे में प्रदेश भर की कई समितियां आएंगी। पहले चरण में जांच के लिए कुछ समितियों को चुना गया है। अभी तक सहकारी समितियों का पूरा हिसाब किताब कम्प्यूटर की बजाय मैनुवल खातों में ही संचालित होता था। पहली बार केंद्र सरकार की योजना के तहत सभी सहकारी समितियों का कम्पयूटरीकरण किया गया। सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन होते ही गड़बड़ियां पकड़ में आने लगी। अब इन सभी समितियों की एसआईटी जांच के आदेश होते ही अफसरों से लेकर समितियों से जुड़े जनप्रतिनिधियों में खलबली मच गई है।

अफसरों से होगी गबन की वसूली, जांच बढ़ेगी
सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि जांच में समितियों के वित्तीय लेनदेन में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों को भी दोषी पाया गया है। इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गबन की रकम को ब्याज समेत वसूला जाएगा। अभी एसआईटी जांच सिर्फ कुछ ही समितियों को लेकर हो रही है। सहकारिता मंत्री ने बताया कि जांच का दायरा बढ़ाते हुए अन्य सहकारी समितियों की भी पड़ताल की जाएगी।

इन समितियों की होगी जांच
पौड़ी में डाण्डामंडी और चांदपुर समिति, देहरादून में विकासनगर, त्यूणी, दसऊ व भानियावाला समिति, रूद्रप्रयाग में दैड़ा बहुउद्देश्यीय साधन सहकारी समिति, टिहरी में मेगाधार (भिलंगना), बड़कोट (जाखणीधार), सांदणा (जाखणीधार), पडिया, रौणिया (प्रतापनगर) समिति, अल्मोड़ा में फलसीमा व भवाली समिति, हरिद्वार में बहुउद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति बेल्डा, मंगलौर पूर्वी, खेलपुर, बहुउद्देश्यीय साधन सहकारी समिति जवाहरखान, खेडी सिकोहपुर, जवाहरखान बुजुर्ग, धनपुरा, बहुउद्देश्यीय प्रारम्भिक कृषि ऋण सहकारी समिति सलेमपुर, चमोली में मसोली समिति, उत्तरकाशी में जखौल, नैनीताल में ल्योलीकोट व सुयालवाड़ी और ऊधमसिंह नगर में फौजीमटकोटा समिति, रूद्रपुर शामिल है।
भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समितियों का कम्प्यूटराइजेशन करने के बाद बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ियों के मामले सामने आ रहे हैं। जिन भी समितियों में गड़बड़ी सामने आएगी, उनकी एसआईटी जांच होगी। ताकि घोटाले और घपलेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। ऐसा कर समितियों के संचालन में पारदर्शिता लाई जाएगी। ताकि आम लोगों को सहकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।   -धन सिंह रावत, सहकारिता मंत्री

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सतपुली व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी गठित
Next: स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता मामले में सीएमएस ने बुलाई बैठक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.