Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सहकारी बैंक में भर्ती प्रक्रिया फिर विवादों में फंसी
  • हरिद्वार

सहकारी बैंक में भर्ती प्रक्रिया फिर विवादों में फंसी

RNS INDIA NEWS 29/12/2021
rns featured image new

रुड़की।  जिला सहकारी बैंक में वर्ग-चार (सहयोगी/ गार्ड) की भर्ती प्रक्रिया फिर से विवादों में फंसती नजर आ रही है। अंतिम मौके पर इंटरव्यू को स्थगित कर दिया गया। दूर-दराज से इंटरव्यू देने आए अभ्यर्थियों ने इस पर नाराजगी जताते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग की।
जिला सहकारी बैंक हरिद्वार का मुख्यालय बीटी गंज रुड़की में है। बैंक की ओर से कुछ समय पहले वर्ग-चार की भर्तियां निकाली गई थीं। इन भर्तियों में गड़बड़ी के आरोप भाजपा के भी नेताओं ने लगाए थे। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू हुई तब भी विवाद बने हुए हैं। भर्ती के लिए बुधवार और शुक्रवार को साक्षात्कार होने थे। लेकिन जब अभ्यर्थी वहां पहुंचे तो अपरिहार्य कारण से साक्षात्कार स्थगित करने का नोटिस लगा हुआ था। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से अभ्यर्थी जिला सहकारी बैंक मुख्यालय पहुंचे थे। अभ्यर्थी सुमित कुमार, गगन कटारिया, अरुण कुमार, मनीष, विशाल चौहान, प्रदीप कुमार, अभिषेक कुमार, रोहित, आशीष ध्यानी, आकाश कुमार, मोहम्मद सालिम, राजकुमार, कामिनी, सोनम, आजाद,सुनील कुमार, जाह्नवी, ममता आदि ने बताया कि यहां पहुंचने पर पता चला कि इंटरव्यू स्थगित कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में धांधली की आशंका जताते हुए कहा कि पहले ही जानकारी दी जानी चाहिए थी। बेरोजगार दूर दराज से पैसे खर्च कर इंटरव्यू के लिए आए थे। पहले जो नोटिस लगा था उसमें किसी के हस्ताक्षर नहीं थे। अभ्यर्थियों ने इस पर भी सवाल उठाए। उसके बाद निबंधक सहकारी समितियां देहरादून का 28 दिसंबर का आदेश पत्र चस्पा किया गया। जिसमें लिखा गया कि कतिपय शिकायतें मिलने के कारण सीधी भर्ती प्रक्रिया को अपरिहार्य कारणों से अग्रिम आदेश तक स्थगित किया गया है। मौके पर मौजूद निबंधक मान सिंह सैनी ने अभ्यर्थियों से बात कही। उन्होंने कहा कि आगे जो भी तारीख तय होगी उसकी जानकारी अभ्यर्थियों को दे दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेरोजगार तीन को देहरादून में करेंगे प्रदर्शन
Next: युवाओं के लिए अच्छी खबर: पुलिस विभाग में 1614 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

17 जुलाई की छात्रों की गूंज रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, हरिद्वार में हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.