Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सहकारी बैंक के बर्खास्त कर्मियों की लड़ाई लड़ेगा जनसंघर्ष मोर्चा
  • देहरादून

सहकारी बैंक के बर्खास्त कर्मियों की लड़ाई लड़ेगा जनसंघर्ष मोर्चा

RNS INDIA NEWS 13/12/2022
rns featured image new

विकासनगर। सहकारी बैंक से बर्खास्त किये गये चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लड़ाई अब जन संघर्ष मोर्चा लड़ेगा। मोर्चा का कहना है कि सरकार के समक्ष कर्मचारियों का पक्ष रखने के साथ न्यायालय में पैरवी कर बर्खास्त कर्मियों को इंसाफ दिलाने के लिए हर मोर्चे पर काम करेगा। मंगलवार को सहकारी बैंक के चतुर्थ श्रेणी बर्खास्त कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी से मुलाकात कर बैंक में अपनी सेवाएं यथावत रखने का आग्रह किया। कर्मियों ने उन्हें बताया कि वर्षों से सहकारी बैंकों में संविदा और अन्य माध्यमों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन कर्मियों को स्वीकृत पदों के सापेक्ष सर प्लस होने के कारण बाहर का रास्ता दिखाया गया। इसे लेकर उन्होंने न्यायालय की शरण ली, लेकिन कोई राहत नहीं मिल पाई। बताया कि सरकार द्वारा पूर्व में जनपद देहरादून में चतुर्थ श्रेणी के 57 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। बैंक में स्वीकृत 76 पदों के सापेक्ष 115 कर्मचारी कार्यरत हैं। जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। मोर्चा महासचिव आकाश पंवार ने आरोप लगाया कि जालसाजी जगजाहिर होने के बावजूद भी विभाग द्वारा जालसाजों व अन्य माध्यमों से नौकरी पाए लोगों को ज्वाइनिंग करा दी गई। अप्रैल 2022 को सरकार द्वारा जांच कमेटी गठित की गई थी। जिसकी रिपोर्ट कमेटी द्वारा शासन को सौंप दी गई थी। लेकिन रिपोर्ट धूल फांक रही है। कहा कि सरकार को चाहिए था कि जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के पश्चात गुणदोष के आधार पर कर्मियों के मामले में कार्रवाई करती। वहीं मोर्चा अध्यक्ष नेगी ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी हर संभव सहायता की जायेगी। कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल में बृजेश्वरी रावत, रीना उनियाल, नरेश रमोला, संजय कुमार, वीरेंद्र सजवाण, मंजू पुंडीर, ममता बिष्ट, चंद्र लता, नवीन बोरा, कन्हैया, धर्मानंद बडोनी, अरुण कुमार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 5.2 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार
Next: सड़क हादसे रोकने को सरकार के पास प्लान नहीं : धस्माना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.