
रुडकी। मॉर्निंग वॉक पर महिला से चेन छीनने में सहारनपुर के बदमाश का हाथ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चेन और घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली को चाव मंडी निवासी संगीता कौशिक ने तहरीर देकर बताया था कि 31 मई को सुबह के वक्त वह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। जादूगर रोड पर गुरुद्वारे के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने चेन छीन ली थी। बदमाश ने खुद की पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहना था। वारदात के बाद बदमाश घटनास्थल से बाइक को तेजी से लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी पुलिस लगातार खंगाल रही थी। वही संदिग्धों से पूछताछ जारी थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि वारदात में सहारनपुर के बदमाश का हाथ है। सिविल लाइंस कोतवाली में प्रेसवार्ता में एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मुन्तजीर, निवासी गांव तासीपुर थाना नागल जिला सहारनपुर ने 31 मई को जादूगर रोड पर संगीता से गले से चेन छीनी थी। आरोपी से चेन और घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया गया है। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा, एसएसआई दीप कुमार, उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, रणजीत खनेडा, विनोद रावत, राजीव उनियाल, रूकम सिंह, भावना पवार, लईक अहमद, भीम दत्त, हुकम सिंह, राहुल, देवेंद्र राघव, हासिम और विनोद चपराना के अलावा और सीआईयू से एएसआई एहसान अली, सुरेश रमोला, नितिन और अशोक शामिल रहे।

