
रुड़की। मनपसंद सगाई नहीं होने पर लड़की से रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंगेतर समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंगलौर कोतवाली को मुंडलाना निवासी कैलाश चंद ने तहरीर देकर बताया कि अमरीश से पुत्री का रिश्ता तय किया था। अपनी हैसियत के अनुसार सगाई में काफी पैसा खर्च किया था। आरोप है कि लड़के वालों ने सगाई में चार लाख रुपये देने की बात कही थी। आरोप है कि 11 अप्रैल को बातचीत करने पर अभद्रता कर रिश्ता तोड़ दिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि शाकुंभरी एंक्लेव के बराबर में दिल्ली रोड रुड़की निवासी संतोष खेवल, पिता अमरीश खेवल और एक अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

