Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला कांग्रेस का फीस वृद्धि के विरोध में मंत्री आवास कूच, नारेबाजी
  • देहरादून

महिला कांग्रेस का फीस वृद्धि के विरोध में मंत्री आवास कूच, नारेबाजी

RNS INDIA NEWS 15/04/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने फीस वृद्धि और शिक्षा व्यवस्था में अनयिमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के आवास का घेराव कर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारी बैरीकेड पर चढ़ गए। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में लगातार बढ़ रही स्कूल फीस और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के आवास कूच किया। इस दौरान पुलिस फोर्स ने प्रदर्शनकारियों को बैरीकेडिंग लगाकर मंत्री आवास से पहले ही रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला बैरीकेड पर चढ़ गईं और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ा रहे हैं। महंगाई के बीच फीस बढ़ने से बच्चों के परिजन चिंतित है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्कूल अभिभावकों को निर्धारित दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं, जिससे कमीशनखोरी को बढ़ावा मिल रहा है।कहा कि तमाम शिकायतों के बाद भी प्रदेश सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने फीस नियंत्रण और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन में आशा मनोरमा शर्मा, उर्मिला दढ़ियाल, अंशुल त्यागी, अनीता सकलानी, प्रिया थापा, पायल बहल, देवेंद्र कौर, भावना शर्मा, रश्मि देवरानी, मधु उनियाल, राधिका शर्मा सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित भद्री, वीरेंद्र पंवार, गौरव रावत, प्रियांशु गौड़, शशांक जोशी, सिद्धार्थ जोशी, सोनू तिवारी, माही जेटली, आर्यन सेमवाल, अभिमन्यु नेगी, हेमंत पठारी, समीर, कुमार, सूरज, कुलदीप आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोडिंग के दौरान मामूली बात पर चालकों के बीच विवाद
Next: पूर्व विधायक पाल ने आंगनबाड़ी के कम मानदेय पर उठाए सवाल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.