Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हुई तो होगा आंदोलन
  • देहरादून

सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हुई तो होगा आंदोलन

RNS INDIA NEWS 28/12/2021
rns featured image new

देहरादून। सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर अखिल भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विशाल बिरला ने मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि 31 दिसंबर तक सरकार ने मांगें पूरी करने के लिए शासनादेश जारी नहीं किया तो कर्मचारी आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि जो सफाई कर्मचारी सुबह सबसे पहले उठकर शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए काम पर निकल जाते हैं। उनकी जायज मांगें पूरी करने की बजाय सरकार ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 2017 में सफाई कर्मचारियों के हित में कई बड़ी घोषणाएं तो की। लेकिन अब सरकार मांगें पूरी नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में ठेकेदार कर्मचारियों का आर्थिक रूप से शोषण कर रहे हैं। बावजूद सरकार ठेका प्रथा को समाप्त नहीं करना चाहती। समस्त पदाधिकारियों ने कहा कि यदि 31 दिसंबर तक मांगें पूरी नहीं हुई तो 2 जनवरी को सीएम आवास कूच के साथ धरना प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में ऐसे प्रत्याशियों के प्रचार का विरोध करेंगे जो केवल कोरे आश्वासन देकर कर्मचारियों को गुमराह कर वोट मांगने के लिए आते हैं। इस दौरान मदन वाल्मीकि, अरविंद, अश्वनी, रवि देसाई समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरुषि निशंक का ‘जो तुमको झूठ लगे’ सॉन्ग हुआ रिलीज
Next: तीन जिलों में चुनाव लड़ेगी रालोद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.