Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • साध्वी नर्मदा पुरी को निरंजनी अखाड़े के महंत महान की पदवी मिली
  • हरिद्वार

साध्वी नर्मदा पुरी को निरंजनी अखाड़े के महंत महान की पदवी मिली

RNS INDIA NEWS 14/03/2023
rns featured image new

हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा निरंजनी में ब्रह्मलीन महंत ओमकार पुरी की शिष्या जूनागढ़ गुजरात की साध्वी नर्मदा पुरी को निरंजनी अखाड़े के महंत महान की पदवी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में शामिल संत महापुरूषों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से तिलक चादर प्रदान कर साध्वी नर्मदा पुरी का अभिषेक किया। बाघंबरी गद्दी के महंत बलवीर गिरी के संयोजन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी (निरंजनी) की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंगलवार को ब्रह्मलीन महंत ओमकार पुरी कश्मीरी बापू की प्रथम पुण्यतिथि पर विभिन्न अखाड़ों के संत महापुरूषों ने निरंजनी अखाड़े पहुंच कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान महंत रविंद्रपुरी ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति में नारी शक्ति को पूजनीय मानते हुए सर्वोच्च स्थान दिया गया है। साध्वी नर्मदा पुरी निरंजनी अखाड़े की महंत महान के रुप में अखाड़ा और संत परंपराओं को मजबूत करेंगी। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर और भारत माता मंदिर के महंत स्वामी ललितानंद गिरी और अखाड़े के सचिव महंत रामरतन गिरी ने कहा कि महंत महान साध्वी नर्मदा पुरी सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार और निरंजनी अखाड़े की उन्नति में योगदान करेंगी। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि, महंत गौरीशंकर दास, साध्वी अन्नपूर्णा गिरी, महंत केशवानंद, महंत राजगिरी, महंत राकेश गिरी, महंत आनंद गिरी, महंत राधे गिरी, महंत रवि पुरी, महंत अलोक गिरी, पंडित अधीर कौशिक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैरसैंण के विकास में मील का पत्थर साबित होगा औषधीय एवं सगंध पादप संस्थान: गणेश जोशी
Next: घर बैठे रकम कमाने का झांसा देकर आठ लाख ठगे

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.