Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • साढ़े तीन लाख के गबन में पूर्व प्रधान पर मुकदमा
  • हरिद्वार

साढ़े तीन लाख के गबन में पूर्व प्रधान पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 18/11/2021
rns featured image new

रुड़की। खानपुर की मिर्जापुर सादात पंचायत के पूर्व प्रधान ने पंचायत सचिव के फर्जी हस्ताक्षर करके बैंक से साढ़े तीन लाख रुपये निकाल लिए। ग्रामीणों की शिकायत पर डीपीआरओ ने जांच की तो इसका खुलासा हुआ। डीपीआरओ के आदेश पर पंचायत सचिव ने पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
खानपुर के मिर्जापुर गांव निवासी ओमवीर सिंह पिछली योजना में मिर्जापुर सादात ग्रामसभा के प्रधान रहे हैं। पिछले दिनों धर्मुपुर के राजेंद्र और लालचंदवाला के बीरसिंह ने जिला प्रशासन को शिकायत भेजकर कहा था कि प्रधान व सचिव ने 2020 में स्वजल विभाग की योजना के तहत उनसे लेबर का काम कराने के साथ ही सीमेंट आदि खरीदा था। लेकिन वे इसका भुगतान नहीं कर रहे हैं। मामले में मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर डीपीआरओ रमेशचंद्र त्रिपाठी ने जांच शुरू की।
पता लगा कि जिस मद की शिकायत हुई है, उसके 3.46 लाख रुपये प्रधान व पंचायत सचिव के हस्ताक्षर से संबंधित बैंक शाखा से निकाले गए हैं। डीपीआरओ ने प्रधान और सचिव का नोटिस भेजकर जवाब मांगा। सचिव ने जवाब में बेंक विदड्राल पर अपने फर्जी हस्ताक्षर होने की बात कही। उधर, प्रधान ने स्पष्टीकरण नहीं दिया। बाद में भी प्रधान को कई नेाटिस दिए गए लेकिन उनकी तरफ से कोई जजवाब नहीं आया। डीपीआरओ ने इसे गबन मानकर प्रधान के खिलाफ मुकदमा कराने के निर्देश सचिव का दिए थे। एसओ खानपुर अभिनव शर्मा ने बताया कि तहरीर पर पूर्व प्रधान के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दौलाघट में भूतपूर्व सैनिक सम्मान समारोह हुआ आयोजित, रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग
Next: कार हादसे में नारसन के युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.