Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कार हादसे में नारसन के युवक की मौत
  • हरिद्वार

कार हादसे में नारसन के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 18/11/2021
rns featured image new

रुड़की। श्रीनगर गढ़वाल में सड़क हादसे में नारसन कलां निवासी संदीप की मौत हो गई है। दो बहनों के इकलौते भाई संदीप की कुछ साल पहले ही शादी हुई थी और उनकी एक बेटी है। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बुधवार की शाम नारसन कलां निवासी संदीप राठी पुत्र नरेंद्र सिंह अपने चचेरे भाई आकाश के साथ कार में सवार होकर बदरीनाथ जाने के लिए घर से निकला था। बताया गया कि जैसे ही वह रात करीब दो बजे श्रीनगर के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। अलकनंदा में गाड़ी गिर जाने के बाद आकाश किसी तरह से गाड़ी से बाहर निकल गया। जबकि ड्राइव कर रहा संदीप गाड़ी समेत नदी के तेज बहाव में बह गया। आकाश ने दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी। गुरुवार सुबह परिजन भी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से संदीप का शव नदी से बाहर निकाल लिया गया। नारसन कलां निवासी किसान यूनियन नेता अरविंद राठी ने बताया कि संदीप दो बहनों में इकलौता भाई था। अभी कुछ वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी एक छोटी बेटी है। दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साढ़े तीन लाख के गबन में पूर्व प्रधान पर मुकदमा
Next: ऑपरेशन स्माईल के तहत पुलिस ने 189 गुमशुदाओं को मिलाया उनके परिजनों से

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.