Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सड़कों पर आवारा पशुओं को छोड़ने के मामले में नगर आयुक्त तलब
  • नैनीताल

सड़कों पर आवारा पशुओं को छोड़ने के मामले में नगर आयुक्त तलब

RNS INDIA NEWS 30/11/2023
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)।  हाईकोर्ट ने हल्द्वानी शहर समेत प्रदेश के अन्य राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर लावारिस पशुओं को छोड़े जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने नगर आयुक्त हल्द्वानी को 24 घंटे यानि एक दिसंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोर्ट ने पूछा है कि आपने इस समस्या के समाधान करने के लिए क्या निर्णय लिए हैं। प्लान लेकर आएं। इससे पूर्व बीते 22 नवंबर को कोर्ट ने नगर निगम हल्द्वानी से पूछा था, कि जनहित याचिका में उठाए गए बिंदुओं पर अगली तिथि तक अपना स्पष्ट जवाब पेश करें, लेकिन गुरुवार को नगर निगम की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। जिस पर कोर्ट ने नगर आयुक्त को तलब किया है। मामले के अनुसार हल्द्वानी निवासी अधिवक्ता डॉ। चंद्रशेखर जोशी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा है, कि हल्द्वानी शहर समेत राज्य की व्यस्ततम सड़कों पर लावारिस गाय और बैल छोड़ दिए गए हैं। इसके कारण कई दुर्घटनाएं हो रही हैं। इनके आपस में लड़ने से एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत तक हो गई। यही नहीं इन पशुओं के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार सड़कों पर काफी देर तक जाम की स्थिति भी बनी रहती है। जबकि लावारिस पशुओं को सड़कों पर छोड़े जाने के मामले में उच्च न्यायालय समेत सर्वोच्च न्यायालय ने संबंधित निकायों को कई दिशा निर्देश जारी हैं, लेकिन अभी तक निकायों की ओर से उक्त निदेशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। जिसकी वजह से कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। जनहित याचिका में कोर्ट से प्रार्थना की गई, कि राज्य की सड़कों से लावारिस पशुओं को हटाया जाए। आरोप लगाए गए कि संबंधित विभागों की ओर से शिकायत करने पर लावारिस पशुओं को उठाकर सल्टर हाउस में डालने के बजाय उन्हें दूसरे क्षेत्र छोड़ा जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चायपत्ती बागान में नहर में मिले महिला और पुरुष के शवों की सुलझी गुत्थी
Next: पालिकाध्यक्ष ने शासन की जांच रिपोर्ट में क्लीन चिट का दावा किया

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.