Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़क सुरक्षा और गुड सेमेरिटन योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और गुड सेमेरिटन योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 30/08/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  सम्भागीय परिवहन कार्यालय, मटेला कोसी में सड़क सुरक्षा, गुड सेमेरिटन (नेक राहवीर) और हिट एंड रन मुआवजा योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्भागीय परिवहन अधिकारी अनीता चन्द ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान, अल्मोड़ा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 45 डीएलएड प्रशिक्षु, उनके प्रशिक्षक डॉ. सरिता पांडे, डॉ. हेमलता धामी, डॉ. प्रकाश चन्द्र और अशोक बनकोटी सहित अन्य आगंतुकों ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता मिशन के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 132 प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण सत्र का संचालन नन्द किशोर, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), रश्मि भट्ट, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), अशीत कुमार झा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी लक्ष्मी कश्यप, परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार और अखिलेश कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें सफल प्रतिभागियों को मोमेंटो, जूट बैग, दीवार घड़ियां, कैलेंडर, पंपलेट, पेन और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र सिंह महिपाल ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
Next: दुकान पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को पहुंची प्रशासन की टीम

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 15.48.10_11zon
  • अल्मोड़ा

दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 07.29.27
  • अल्मोड़ा

चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.