Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

RNS INDIA NEWS 30/08/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग (आरएनएस)।  जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जनपद के आपदा प्रभावित स्यूर, बांगर क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही प्रभावित परिवारों से उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों को और तेजी से संचालित किया जाए। प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिन परिवारों के आवास भूस्खलन एवं मलबे से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थानों, स्थानीय विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य सुरक्षित भवनों में अस्थाई रूप से शिफ्ट किया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि यदि कोई प्रभावित परिवार किराए पर आवास लेना चाहता है तो उसकी व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता प्रभावित लोगों की जान-माल की सुरक्षा करना है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देश हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और हर स्तर पर राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में लगातार खाद्यान्न एवं आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य जारी है। सड़क मार्ग पूर्ण रूप से ध्वस्त (वॉश आउट) हो जाने की स्थिति में हेलीकॉप्टर के माध्यम से भी राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। प्रभारी मंत्री ने संबंधित विभागों पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई एवं अन्य एजेंसियों को शीघ्र सड़क मार्गों की मरम्मत एवं वैकल्पिक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि कई स्थानों पर पैदल मार्ग बाधित होने से विद्यालय जाने वाले बच्चों की सुरक्षा प्रभावित हुई है। इस पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे बच्चों को अस्थाई रूप से विद्यालय से छूट प्रदान करने पर विचार किया जाए ताकि उनकी सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं पूरा जिला प्रशासन ग्राउंड जीरो पर अलर्ट मोड में कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से अपील की कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए सतर्क रहें और स्थानीय प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। इस दौरान विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, उपवन संरक्षक रजत सुमन, प्रशिक्षु एसडीएम याक्षी अरोड़ा, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीफार्मा डिग्री धारकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Next: सड़क सुरक्षा और गुड सेमेरिटन योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.