Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं को कम करने हेतु अनुश्रवण समिति की हुई बैठक
  • हरिद्वार

सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं को कम करने हेतु अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 19/10/2022
rns featured image new

हरिद्वार। शहर में बढ़ते ई रिक्शा को लेकर कई विभागों की संयुक्त टीम बनाई गई है। यह फैसला अनुश्रवण समिति की बैठक में लिया गया है। बुधवार को जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसएसपी हरिद्वार डॉ. योगेंद्र सिंह रावत भी शामिल हुए। जिलाधिकारी और एसएसपी ने ई-रिक्शा के सम्बन्ध में संबंधित विभागों की एक संयुक्त कमेटी गठित बनाने के आदेश दिए हैं। यह टीम ई-रिक्शा के सम्बन्ध में विभिन्न पहलुओं पर विचार कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। जिलाधिकारी ने हाईवे पर अवैध कट बंद कराने के साथ ही राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर निकटवर्ती चिकित्सालय, पुलिस थाने और परिवहन विभाग के संपर्क नंबर संबंधी बोर्ड लगाने के आदेश दिए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि पंत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं को कम करने के विषय में जानकारी दी। बैठक में पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह बसों और भारी वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्रवाई में तेजी लाएं। सड़क सुरक्षा जागरूकता की दृष्टि से नवम्बर के प्रथम सप्ताह में सभी अधिकारी स्कूलों में प्रार्थना के समय सड़क सुरक्षा जागरूकता के सम्बन्ध में छात्र-छात्राओं को जानकारी दें। इसके लिये रूपरेखा तैयार कर ली जाए। बैठक में एडीएम बीर सिंह बुदियाल, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, सीओ ट्रैफिक सहित संबंधी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जी0पी0 सिंह ने की राज्यपाल से भेंट
Next: डीएम ने ली राज्य आपदा मोचन निधि की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.