Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़क निर्माण जल्दी शुरू नहीं हुआ तो सड़क निर्माण संघर्ष समिति करेगी आंदोलन
  • अल्मोड़ा

सड़क निर्माण जल्दी शुरू नहीं हुआ तो सड़क निर्माण संघर्ष समिति करेगी आंदोलन

RNS INDIA NEWS 27/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। गर-गूंठ सहित दस गाँवों की आबादी को जोड़ने वाली सड़क की सड़क निर्माण संघर्ष समिति की एक बैठक आयोजित हुई। रविवार को आयोजित बैठक में कहा गया कि संघर्ष समिति विकास भवन से बेस चिकित्सालय तक सड़क के निर्माण के लिए निरंतर रूप से विगत एक वर्ष से संघर्ष कर रही है लेकिन पूर्व में प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया था कि सड़क में सोइलिंग-डामरीकरण के लिए एस्टीमेट सरकार को प्रेषित किया जा रहा है और जिसका आकलन 3 करोड़ 25 लाख करीब बताया गया लेकिन लंबे समय तक इंतजार करने के उपरांत भी इस सड़क में किसी भी प्रकार का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सड़क निर्माण कार्य में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन झूठा साबित हुआ है इसलिए पुनः संघर्ष किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि प्रशासन इस कार्य में रूचि नहीं लेता है तो संघर्ष समिति बाध्य होकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी, जिसमें क्रमिक-अनशन, आमरण-अनशन, प्रदर्शन, यातायात को रोकने का कार्य सड़क जाम आदि हो सकते हैं। लगभग 10 गाँवों की विगत 12 साल की समस्या को मध्यनजर रखते हुए सड़क का डामरीकरण एवं सुधारीकरण करने के लिए प्रशासन कार्रवाई सुनिश्चित करे। संघर्ष समिति ने तय किया कि जिलाधिकारी से मिलकर सड़क की महत्ता से अवगत कराकर सड़क निर्माण की कार्यवाही को तेज करने की मांग की जाएगी। बैठक में सड़क निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनय किरौला, सचिव प्रकाश चंद्र, कोषाध्यक्ष श्याम सिंह, प्रचार समिति सचिव पान सिंह, कैलाश जोशी, गणेश लाल, आशीष बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, रेवती देवी, आनंदी देवी, रूपा देवी आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनपद चमोली में आयोजित हुआ जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट
Next: परेड ग्राउंड-ए ने जीता जिलास्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.