Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सड़क को लेकर अब ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दफ्तर पर धरना
  • हरिद्वार

सड़क को लेकर अब ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दफ्तर पर धरना

RNS INDIA NEWS 06/03/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  शहर के भंगेड़ी महावतपुर में मुख्य सड़क के निर्माण कार्य को लेकर सेना और ग्रामीणों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुस्साए ग्रामीण अब ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। विधायक उमेश कुमार और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उन्हें सड़क बनवाने से संबंधित हरसंभव आश्वासन देने का प्रयास किया। इसके बावजूद ग्रामीण नहीं माने। बड़ी संख्या में ग्रामीण धरने पर डटे हुए हैं। शहर के भंगेड़ी महावतपुर में मुख्य सड़क के निर्माण कार्य पर सेना के आपत्ति जताने पर एक मार्च को सेना और ग्रामीणों का टकराव हो गया था। करीब आठ घंटे तक धरना प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर विरोध दर्ज कराया था। पुलिस प्रशासन और नेताओं ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया था। वार्ता में 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। अल्टीमेटम पीरियड के दौरान सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग उठी थी। पांच मार्च को ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार, शहजाद अली और गांव के लोकल जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में धरने प्रदर्शन की घोषणा की गई थी। मंगलवार को देर शाम तक ग्रामीण गांव में डटे रहे थे। इसके बाद ग्रामीणों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का ऐलान कर दिया। सुबह नौ बजे के बाद भारी संख्या में ग्रामीण पुरानी तहसील पहुंच गए। जहां उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मांग की है की सेना की ओर से निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया था। अब ग्रामीण तब तक धरने प्रदर्शन को खत्म नहीं करेंगे जब तक निर्माण कार्य को दोबारा शुरू नहीं कर दिया जाता। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की मुख्य सड़क पक्की होने से करीब एक लाख की आबादी को बड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि 24 घंटे मुख्य सड़क से हजारों लोगों और वाहनों की आवाजाही होती है। लेकिन फिलहाल पूरी तरीके से तैयार नहीं हुई सड़क से मुसीबत बनी हुई है। उबड़ खाबड़ सड़क होने से लोगों के चोटिल होने की दिक्कत आए दिन झेलनी पड़ती है। इसलिए ग्रामीणों की मांग है कि गांव के मुख्य सड़क को पक्की बनवा कर ग्रामीणों को राहत दिलाई जाए। धरने प्रदर्शन पर किसान संगठन के पदाधिकारी और राजनीतिक लोग पहुंच रहे हैं। भावना पांडेय ने भी धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया है। धरने प्रदर्शन में परशुराम, डॉ. बलराम, यूनुस, पप्पू, जावेद, रविंद्र पुंडीर और अमित राणा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की अस्पताल में मौत
Next: अवैध गांजे के साथ दो पकड़े

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.