Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सड़क के मबले से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण
  • देहरादून

सड़क के मबले से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 27/12/2022
rns featured image new

विकासनगर। तहसील के मलबा जगथान गांव में सड़क के मबले से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे गांव में पेयजल का संकट पैदा हो गया है। ग्रामीण एक किलोमीटर दूर से मलबे के बीच पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल योजना ठीक नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। तहसील क्षेत्र अंतर्गत पीएमजीएसवाई के मोटर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। सड़क का मलबा जगथान गांव के आम रास्ते पर फेंका जा रहा है। नतीजतन मलबे से पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। लाइन के क्षतिग्रस्त होने से गांव में रह रहे साठ परिवारों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों को गांव से दूर एक किलोमीटर से पानी सिर पर ढोकर लाना पड़ रहा है। उबड़ खाबड़ रास्ते पर महिलाओं को जान जोखिम में डाल कर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि जहां पानी का स्रोत है वहां रास्ते में सड़क निर्माण का मलबा पड़ा हुआ है। ग्रामीणों में सरकार के प्रति नाराजगी है।
ग्राम प्रधान मयाराम, बारू दत्त, रविता, आशा, अर्चना, कविता आदि का कहना है कि हमने कई बार ठेकेदार से लेकर विभागीय अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया है। लेकिन उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पानी और रास्ते की व्यवस्था करवाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता रविंद्र ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को रास्ते का मलबा साफ करने और अन्य मलबा डंपिंग जोन में डालने के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गढ़वाली गीत एलबम मायादार का हुआ लोकार्पण
Next: चकराता के व्यापारियों ने लगाया कैंट बोर्ड पर उत्पीड़न का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.