Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सडक़ हादसों में दो युवकों की मौत
  • हरिद्वार

सडक़ हादसों में दो युवकों की मौत

RNS INDIA NEWS 15/02/2021
rns featured image new

रुडकी। अलग-अलग सडक़ हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक की मौके पर ही मौत हुई है जबकि दूसरे ने देहरादून के एक हायर सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ा। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। नारसन क्षेत्र में रविवार की देररात किसी वाहन ने 18 वर्षीय युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नारसन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान आशु उर्फ अंग्रेज पुत्र रामपाल निवासी ग्राम कुआं हेड़ा कोतवाली मंगलौर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी घटना में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली के निकट 30 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। बताया गया कि युवक एक दुकान से पैदल वापस अपने घर लौट रहा था। उसे उपचार के लिए पहले रुडक़ी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान देहरादून के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसकी शिनाख्त अकरम पुत्र शमीम निवासी मोहल्ला पठानपुरा कोतवाली मंगलौर के रूप में हुई। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों ही मामलों में परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नितिन भदौरिया ही रहेंगे अल्मोड़ा जिलाधिकारी, स्थानांतरण आदेश निरस्त
Next: युवती का एटीएम कार्ड बदल खाते से रुपये निकाले

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.